नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Apr 2024 12:45 AM
गढ़वा जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र के अरंगी गांव में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है.
गढ़वा जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र के अरंगी गांव में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है. दुष्कर्म का आरोप गांव के ही तीन लड़कों पर लगा है, जिसमें दो नाबालिग (दोनों की उम्र 16 से 17 साल के बीच) हैं. पुलिस ने मुख्य आरोपी पंकज पासवान (25) को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, अन्य दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की के माता-पिता टेढ़ाधाम पहाड़ी के पास रहते हैं. शुक्रवार शाम लड़की घर से लापता हो गयी. माता-पिता ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिली. आधी रात को लड़की अपने घर पहुंची. उसने अपने माता-पिता को बताया कि शाम के वक्त तीनों लड़के उसे अरंगी गांव स्थित दरियारा जंगल में ले गये. वहां उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह बेहोश हो गयी. इसके बाद आरोपी उसे उसी अवस्था में छोड़ कर भाग गये. जब लड़की को होश आया, तो वह अपने घर पहुंची. शनिवार सुबह पीड़िता के माता-पिता ने खरौंधी थाना में तीनों आरोपियों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी. इसके बाद श्रीबंशीधर नगर एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने श्री बंशीधर नगर महिला थाना प्रभारी रेणुका कुमारी के साथ छापामारी कर मुख्य आरोपी पंकज पासवान को गिरफ्तार कर लिया है. बाद में पुलिस दो अन्य नाबालिग आरोपियों को भी हिरासत में थाने ले आयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










