झारखंड आने को बेचैन हैं प्रवासी, हिमाचल के सीएम ने लिखा पत्र : निशिकांत

डॉ निशिकांत दुबे का सीएए पर बड़ा बयान.
गोड्डा से भाजपा के सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश से झारखंड आने के लिए प्रवासी मजदूर बेचैन हैं. हिमाचल सरकार प्रवासियों को झारखंड भेजने का उपाय भी करना चाहती है, लेकिन इसे लेकर झारखंड से अब तक सहमति नहीं मिली हैं. सांसद डॉ दुबे ने बताया कि इस बाबत हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने झारखंड सरकार से पहल करने का आग्रह भी किया है.
रांची : गोड्डा से भाजपा के सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश से झारखंड आने के लिए प्रवासी मजदूर बेचैन हैं. हिमाचल सरकार प्रवासियों को झारखंड भेजने का उपाय भी करना चाहती है, लेकिन इसे लेकर झारखंड से अब तक सहमति नहीं मिली हैं. सांसद डॉ दुबे ने बताया कि इस बाबत हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने झारखंड सरकार से पहल करने का आग्रह भी किया है. डॉ दुबे ने बताया कि पत्र में हिमाचल के सीएम ने कहा है कि उनकी सरकार ने एक राज्य नोडल अधिकारी व 15 नोडल अधिकारी झारखंड राज्य के लिए नियुक्त किये हैं.
ये नोडल अधिकारी राज्य में फंसे बाहर के प्रवासियों को भेजने के लिए प्रयासरत हैं. राज्य सरकार ने हिमाचल में अन्य राज्यों के फंसे लोगों व अन्य राज्यों में हिमाचल के फंसे लोगों के लिए अलग-अलग पोर्टल जारी किये हैं. झारखंड के 3290 प्रवासी हिमाचल प्रदेश में फंसे हैं. सांसद डॉ दुबे ने बताया कि हिमाचल के सीएम ने अपने पत्र में कहा है कि इसको लेकर उनके राज्य के नोडल अधिकारी बार-बार पत्राचार कर रहे हैं, लेकिन झारखंड से संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है़ ऐसे में विलंब के कारण दोनों राज्यों के प्रवासी फंसे हैं. हिमाचल के मुख्यमंत्री ने आग्रह किया है कि अपने-अपने प्रवासी को वापस लाने में सहमति बने. इसके लिए संबंधित अधिकारी को झारखंड सरकार निर्देश जारी करे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




