Ranchi news : आज से घरेलू उपभोक्ताओं की होगी मीटर रीडिंग, 200 यूनिट फ्री बिजली का मिलेगा लाभ

Updated at : 14 Aug 2024 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

पहले चरण में एचटी उपभोक्ताओं का बिल निकाला गया. दूसरे चरण में बुधवार से घरेलू उपभोक्ताओं का बिल निकाला जायेगा

विज्ञापन

रांची. 14 अगस्त से झारखंड में घरेलू उपभोक्ताओं के मीटर की रीडिंग की जायेगी. इसके साथ ही 200 यूनिट मुफ्त बिजली योजना का लाभ भी मिलने लगेगा. जुलाई माह के बिल में जिन उपभोक्ताओं की खपत 200 यूनिट तक होगी, उन्हें किसी प्रकार का बिल नहीं देना होगा. मीटर रीडर उनका बिल निकालेंगे. 200 यूनिट तक खपत होने पर भुगतान में शून्य लिखा होगा. पहले चरण में एचटी उपभोक्ताओं का बिल निकाला गया. दूसरे चरण में बुधवार से घरेलू उपभोक्ताओं का बिल निकाला जायेगा. संकल्प के अनुसार, शहरी या ग्रामीण क्षेत्र के वैसे उपभोक्ता, जो 200 यूनिट तक बिजली खपत करते हैं, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा. रांची जिले में पांच लाख 36 हजार 564 घरेलू उपभोक्ता हैं. इनमें 4.33 लाख उपभोक्ता हर माह लगभग 200 यूनिट तक ही बिजली का इस्तेमाल करते हैं. इन्हें फ्री बिजली का लाभ मिलेगा.

एनर्जी चार्ज व अन्य शुल्क नहीं लगेंगे

मुफ्त बिजली योजना के तहत 200 यूनिट तक इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को एनर्जी चार्ज, फिक्स्ड चार्ज, इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी आदि नहीं लगेंगे. जिन घरों में बिजली की खपत 200 यूनिट तक होगी, उनका बिल पूरी तरह माफ कर दिया जायेगा.

राज्य के 41 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

राज्य में घरेलू उपभोक्ताओं की कुल संख्या 45,77,616 है. इनमें 41,44,634 उपभोक्ता ऐसे हैं, जो 200 यूनिट तक बिजली का इस्तेमाल करते हैं. इसके एवज में राज्य सरकार हर माह 344.36 करोड़ रुपये खर्च करेगी. सरकार उक्त राशि सब्सिडी के रूप में झारखंड बिजली वितरण निगम को देगी.

400 यूनिट तक इस्तेमाल करने पर मिलेगी सब्सिडी

झारखंड सरकार वर्तमान में 400 यूनिट तक बिजली की खपत करने पर सब्सिडी देती है. उपभोक्ताओं को 2.05 रुपये प्रति यूनिट की सब्सिडी दी जायेगी. वहीं, 400 यूनिट से अधिक इस्तेमाल करने पर 6.65 रुपये प्रति यूनिट की दर से भुगतान करना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola