झारखंड प्रदेश शौंडिक समाज की बैठक
Updated at : 13 Jul 2025 8:46 PM (IST)
विज्ञापन

झारखंड प्रदेश शौंडिक समाज के नयी कार्यकारिणी की पहली बैठक कांके में डॉ अशोक प्रसाद की अध्यक्षता में रविवार को हुई.
विज्ञापन
बुढ़मू.
झारखंड प्रदेश शौंडिक समाज के नयी कार्यकारिणी की पहली बैठक कांके में डॉ अशोक प्रसाद की अध्यक्षता में रविवार को हुई. जिसमें सर्वसम्मति से नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में समाज के ज्यादा-से-ज्यादा अविवाहित युवक-युवतियों का पंजीयन अभियान चला कर प्रदेश एवं प्रदेश से बाहर लोगों को जागरूक करने पर सहमति बनी. साथ ही संगठन की ओर से निर्धन परिवारों के युवक-युवतियों का सामूहिक विवाह कराने व निर्धन परिवारों से आने वाले प्रतिभावान बच्चों की शैक्षणिक व्यवस्था समाज की ओर से करने का निर्णय लिया गया. बैठक में कार्यक्रम का लेखा-जोखा कोषाध्यक्ष अनुज साहू ने पढ़कर सुनाया. संचालन महासचिव सूबेदार मेजर योगेंद्र प्रसाद व धन्यवाद ज्ञापन उप महासचिव प्रदीप प्रसाद ने किया. मौके पर अशोक प्रसाद, विनोद रंजन, संजय कुमार, सतीश कुमार साहू, मितुल कुमार, मनोज कुमार साहू, अशोक प्रसाद साहू आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




