ranchi news : रांची में गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी पर्व मनाया गया, सजा विशेष दीवान

Updated at : 31 May 2025 12:53 AM (IST)
विज्ञापन
ranchi news : रांची में गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी पर्व मनाया गया, सजा विशेष दीवान

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मेन रोड ने शुक्रवार को गुरुनानक स्कूल में सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी पर्व मनाया. इस अवसर पर सहज पाठ की समाप्ति के बाद तीन बजे तक विशेष दीवान सजाया गया.

विज्ञापन

रांची. गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मेन रोड ने शुक्रवार को गुरुनानक स्कूल में सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी पर्व मनाया. इस अवसर पर सहज पाठ की समाप्ति के बाद तीन बजे तक विशेष दीवान सजाया गया. इसमें हुजूरी रागी जत्था भाई भरपूर सिंह ने गुरबाणी कीर्तन किया. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर के हेड प्रचारक भाई जगदेव सिंह जी ने गुरुजी के शहीदी पर्व पर अपना विचार रखा. भाई बलप्रीत सिंह ने गुरबाणी कीर्तन का गायन किया. गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथि भाई विक्रम सिंह ने अरदास कर दीवान की समाप्ति की. इस दौरान साध-संगत ने गुरु का लंगर ग्रहण किया. इस अवसर पर गुरुद्वारा साहब के प्रधान सरदार गुरमीत सिंह, महासचिव गगनदीप सिंह सेट्टी, सरदार त्रिलोचन सिंह, सरदार सुरजीत सिंह जीतू, सरदार ध्यान सिंह, रणप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह रिंकू, गुरदीप सिंह, गुरविंदर सिंह मखीजा आदि उपस्थित थे.

श्री श्याम मित्र मंडल का चुनाव 13 जुलाई को

श्री श्याम मित्र मंडल के नये पदाधिकारियों व कार्यकारिणी समिति का चुनाव 13 जुलाई को हरमू रोड स्थित श्री श्याम उपासना भवन (श्री श्याम मंदिर) के प्रथम तल्ला स्थित सभागार में होगा. यह निर्णय कार्यकारिणी की बैठक में सुरेश सरावगी की अध्यक्षता में लिया गया. सर्वसम्मति से विश्वनाथ नारसरिया को चुनाव पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गयी. वहीं सहयोगी के रूप में वरिष्ठ सदस्य राजकुमार केडिया मनोनीत किये गये. बैठक में श्रवण ढांढनिया, प्रदीप राजगढिया, श्याम सुंदर शर्मा, अनिल नारनोली, आदित्य लोहिया, पंकज गाड़ोदिया, संजय सर्राफ, राजेश, रतन शर्मा, स्नेह पोद्दार, राजेश चौधरी आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola