रांची की मारग्रेड केरकेट्टा अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर के क्वार्टर में मृत मिलीं

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में काम करने वाली रांची की एएनएम का शव क्वार्टर में संदिग्ध हालत में मिलने से स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप मच गया. स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि सांप काटने से एएनएम की मौत हुई है.
चक्रधरपुर (शीन अनवर) : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में काम करने वाली रांची की एएनएम का शव क्वार्टर में संदिग्ध हालत में मिलने से स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप मच गया. स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि सांप काटने से एएनएम की मौत हुई है.
जानकारी के मुताबिक रांची के कांके की रहने वाले स्वर्गीय विलकश एक्का की पत्नी मारग्रेड केरकेट्टा (52) शनिवार की रात अपने क्वार्टर में एक चारपाई पर सोयी थी. रात करीब 1:30 बजे मारग्रेड के दाहिने पैर की उंगली में एक जहरीले सांप ने डंस लिया.
सांप काटने के बाद मारग्रेड ने अस्पताल की अपनी साथी स्वास्थ्यकर्मी जानकी मुंडा को 6 बार फोन किया, लेकिन रात अधिक होने के कारण जानकी मुंडा ने फोन नहीं उठाया. सुबह जब जानकी मुंडा उठी और मोबाइल चेक किया, तो मारग्रेड के 6 मिस्ड कॉल देखे.
Also Read: World Tribal Day 2020: अगर आप आदिवासियों को बहुत पिछड़ा समझ रहे हैं, तो ये आंकड़े आपको चौंका देंगे
जानकी मुंडा ने मारग्रेड को फोन किया. जब मारग्रेड ने फोन रिसीव नहीं किया, तो जानकी मुंडा उनके क्वार्टर पहुंची. घर जाकर देखा, तो मारग्रेड की मौत हो चुकी थी. उनका मुंह सफेद झाग से भर गया था. मारग्रेड की मौत के बाद अस्पताल के सभी स्वास्थ्यकर्मी व डॉक्टर उनके क्वार्टर पहुंचे और शव को क्वार्टर से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया.
इसके बाद मारग्रेड के परिजनों को सूचना दी गयी. सूचना मिलने के बाद मारग्रेड का बड़ा बेटा गॉडविन एक्का अपने परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचा और पोस्टमार्टम के बाद मां मारग्रेड के शव को अंतिम संस्कार के लिए रांची ले गये.
Also Read: चार साल के मासूम को फूफा ने गला दबाकर मार डाला, मां की मदद से घर में ही लाश को कर दिया दफन
घटना की सूचना मिलने के बाद चक्रधरपुर के थाना प्रभारी प्रवीण कुमार अस्पताल पहुंचे और जांच में जुट गए हैं. मारग्रेट की अचानक मौत से अस्पताल के सभी स्वास्थ्यकर्मियों में शोक व्याप्त है. मारग्रेड के पति विलकश एक्का ने 13 साल पहले अनुमंडल अस्पताल के क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.
Posted By : Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




