राजभवन के समक्ष आदिवासी संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
राजभवन के समक्ष आदिवासी संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन

झारखंड आदिवासी संघर्ष मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर राजभवन के समक्ष प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

रांची. झारखंड आदिवासी संघर्ष मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर राजभवन के समक्ष प्रदर्शन किया. इस दौरान आदिवासी झारखंड राज्य आयोग का गठन करने, झारखंड प्रस्तावित पेसा नियमावली को संशोधित कर इसे लागू करने के साथ ही आदिवासी सरना धर्म कोड लागू करने की मांग की गयी. इस प्रदर्शन में झारखंड राज्य कमेटी से बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए. धरना-प्रदर्शन में प्रमुख रूप से भाकपा माले के पूर्व विधायक विनोद सिंह ने सभा को संबोधित किया. कार्यक्रम की शुरुआत दिशोम गुरु शिबू सोरेन, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और अन्य दिवंगत साथियों के प्रति एक मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि देकर की गयी. अध्यक्षमंडल के सदस्य के अलावा सुनील किस्कू, सुरेश बेदिया, रस्का हेम्ब्रम, नागेश्वर मुंडा, लालचंद बेदिया, संतोष सिंह, धनेश्वर सिंह, सोहराय सिंह, कांति देवी सहित अन्य ने संबोधन किया. सभा के बाद आदिवासी संघर्ष मोर्चा के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को 30 सूत्री मांग पत्र सौंपा. धरना में नौ सदस्यीय अध्यक्ष मंडल में कामेश सिंह चेरो, जगरनाथ उरांव, आरडी मांझी, देवकीनंदन बेदिया, राजेंद्र सिंह, धनेश्वर सिंह, नरेश बड़ाइक, नीता बेदिया, मरियम तिर्की, सोहराय किस्कू, कुलदीप बेदिया, दुर्गा सिंह, सरिता देवी, मनोज तिर्की के साथ ही झारखंड जन संस्कृति मंच के रामेश्वर मुंडा व भरत बेदिया शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola