ब्लॉक के कारण सात जुलाई को कई ट्रेनें रद्द रहेंगी

Updated at : 05 Jul 2024 12:08 AM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

रांची रेल मंडल के हटिया-मुरी एवं मुरी-तुलिन रेलखंड पर व दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल अंतर्गत विकास कार्य को लेकर ब्लॉक लिया जायेगा. इस कारण कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी.

विज्ञापन

रांची.

रांची रेल मंडल के हटिया-मुरी एवं मुरी-तुलिन रेलखंड पर व दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल अंतर्गत विकास कार्य को लेकर ब्लॉक लिया जायेगा. इस कारण कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. सात जुलाई को ट्रेन संख्या 08641/08642 आद्रा-बरकाकाना-आद्रा मेमू पैसेंजर, ट्रेन संख्या 13303/13304 धनबाद-रांची-धनबाद एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 03598/03597 आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू पैसेंजर, ट्रेन संख्या 18085/18086 खड़गपुर-रांची-खड़गपुर मेमू एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 18601/18602 टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12365/12366 पटना-रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 13319/13320 दुमका-रांची-दुमका एक्सप्रेस व ट्रेन संख्या 08695/08696 बोकारो-रांची-बोकारो पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.

ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

ट्रेन संख्या 22824 नयी दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी छह जुलाई को अपने निर्धारित मार्ग बोकारो स्टील सिटी, मुरी, टाटानगर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बोकारो स्टील सिटी, पुरुलिया, टाटानगर होकर चलेगी. ट्रेन संख्या 18310 जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस पांच जुलाई को अपने निर्धारित मार्ग बरकाकाना, मुरी, रांची के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बरकाकाना, मेसरा, टाटीसिलवे, रांची होकर चलेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 13351 धनबाद-अल्लापुजा एक्सप्रेस सात जुलाई को परिवर्तित मार्ग चंद्रपुरा, बरकाकाना, मुरी होकर चलेगी. ट्रेन संख्या 12818 आनंद विहार टर्मिनल-हटिया एक्सप्रेस छह जुलाई को परिवर्तित मार्ग टोरी, लोहरदगा, रांची होकर चलेगी. ट्रेन संख्या 02831 धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल सात जुलाई को परिवर्तित मार्ग चंद्रपुरा, बरकाकाना, मुरी होकर चलेगी.

ये ट्रेनें विलंब से खुलेंगी

12817 हटिया-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस सात जुलाई को 1.30 घंटा विलंब से हटिया से खुलेगी. 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस सात जुलाई को दो घंटे विलंब से पूर्णिया कोर्ट से खुलेगी. 18639 आरा-रांची एक्सप्रेस सात जुलाई को एक घंटा विलंब से आरा से खुलेगी. 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस सात जुलाई को एक घंटा विलंब से रक्सौल से खुलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola