मनोज अध्यक्ष व सचिव बने प्रदीप

Updated at : 12 Oct 2025 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
मनोज अध्यक्ष व सचिव बने प्रदीप

केंद्रीय कीर्तन मंडली का किया गया पुनर्गठन

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चान्हो.

केंद्रीय कीर्तन मंडली की बैठक रविवार को बीजुपाड़ा स्थित चैती दुर्गा पूजा मंडप परिसर में रामचंद्र साहू की अध्यक्षता में हुई. जिसमें रांची, लोहरदगा, लातेहार, हजारीबाग, रामगढ़ खूंटी व अन्य जिलों व प्रखंडों से कीर्तन टोली के सदस्य शामिल हुए. केंद्रीय कीर्तन मंडली के सफल संचालन के लिए लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये. सभी जिलों व प्रखंडों में यथाशीघ्र कीर्तन मंडली का गठन करने का निर्णय लिया गया. साथ ही मातृशक्ति को भी केंद्रीय कीर्तन मंडली से जोड़कर उन्हें भी अपने-अपने गांव में सप्ताह के एक दिन निकटतम मंदिर में भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित करने को प्रेरित करने पर सहमति बनी. बैठक में सर्वसम्मति से केंद्रीय कीर्तन मंडली का पुनर्गठन किया गया. जिसमें मनोज महतो को अध्यक्ष, प्रदीप महतो को सचिव, सुरेश गिरी व मधुसूदन सिंह को कोषाध्यक्ष, अंबिका प्रसाद को महासचिव, मनोज केसरी, नागेंद्र सिंह व शंभू यादव को उपाध्यक्ष, नागेंद्र ठाकुर व दिनेश महतो को उपसचिव, संजय कुमार साहू को मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता, शिवनारायण सिंह, बालेश्वर प्रजापति एवं भरत प्रजापति को कीर्तन प्रभारी, राधेश्याम यादव को धार्मिक सांस्कृतिक कला मंच प्रभारी, भरत प्रजापति को साउंड एवं ध्वनि प्रभारी बनाया गया. बैठक में प्रखंड प्रभारियों का भी चुनाव किया गया. चान्हो में विशेश्वर महतो व बिंदेश्वर यादव, मांडर में अशोक साहू, रामप्रकाश साहू व विनोद सिंह, बुढ़मू में प्रकाश यादव व कृपाल महतो, कुडू प्रखंड में विमल महतो व अनिल महतो तथा रातू के लिए राजेश गुप्ता चुने गये. संचालन महासचिव अंबिका प्रसाद ने किया. मौके पर नागेंद्र सिंह, रामनंदन साहू, रामचंद्र साहू, सूरज सिंह, भरत देव प्रजापति, राम प्रकाश साहू, विनोद कुमार साहू व अन्य मौजूद थे.

केंद्रीय कीर्तन मंडली का किया गया पुनर्गठन

चान्हो 1, कीर्तन मंडली की बैठक में उपस्थित लोग.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola