मन में ठान लें, तो हर जगह मिलेगी सफलता, झारखंड स्टेट प्रोफेशनल स्टूडेंट्स फेस्ट में बोलीं डॉ महुआ माजी

Updated at : 16 Feb 2025 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
Mahua Maji in Jharkhand State Professional Students Fest

दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन करतीं राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी. साथ में हैं अन्य अतिथि. फोटो : कौशिक

Jharkhand State Professional Students Fest: झारखंड की राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी ने कहा है कि मन में ठान लें, तो हर सफलता आपके कदम चूमेगी. वह योगदा कॉलेज में झारखंड स्टेट प्रोफेशनल स्टूडेंट्स फेस्ट को संबोधित कर रहीं थीं.

विज्ञापन

Jharkhand State Professional Students Fest: खुद पर भरोसा हो, तो हम मुश्किल परिस्थितियों से भी आसानी से बाहर निकल जाते हैं. एक बात हमेशा ध्यान रखें कि एक दरवाजा बंद होता है, तो दूसरा दरवाजा खुल जाता है. एक बार ठान लें कि हमें इस क्षेत्र में सफलता हासिल करनी है, तो आपको सफलता जरूर मिलेगी. ये बातें राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी ने रविवार को योगदा सत्संग महाविद्यालय में कहीं. महुआ माजी इंटरनेशनल नवोदय चैंबर ऑफ कॉमर्स (आइएनसीओसी) के तत्वावधान में आयोजित झारखंड स्टेट प्रोफेशनल स्टूडेंट्स फेस्ट में बोल रहीं थीं.

सरकार का पूरा फोकस युवाओं पर – महुआ माजी

महुआ माजी ने कहा कि आप युवाओं में जबरदस्त प्रतिभा है. यही कारण है कि विदेशों में भी बड़े-बड़े पदों पर भारतीय दिखते हैं. आप अपने देश और राज्य में रहकर इसे अमेरिका और इंग्लैंड बनायें. सरकार का पूरा फोकस युवाओं पर है. झारखंड में आइटी हब है. झारखंड में उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में काम हो रहा है. अगर आपके पास कुछ इनोवेटिव आइडिया है, तो आगे बढ़ें. सरकार आपकी मदद करेगी.

जीवन में हमेशा अनुशासन में रहें – एडी वाधवा

सीएमए एडी वाधवा ने कहा कि जीवन में हमेशा अनुशासन में रहें. माता-पिता के साथ-साथ शिक्षकों का आदर करें. भारत की सबसे बड़ी समस्या आने वाले दिनों में अनुशासनहीनता होने वाली है. भूटान से लेकर कोलंबो तक में अधिक अनुशासन है. दुनिया में सबसे अधिक युवा भारत में हैं. अनुशासन में रहकर हम काफी आगे बढ़ सकते हैं. इसके पूर्व अध्यक्ष, पूर्व छात्राओं और शिक्षकों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया. कुल 24 नये पेशेवरों को सम्मानित किया गया है.

सीखने का मौका मिले, तो इसे न छोड़ें

सीएमए महेश शाह ने कहा कि जीवन में जब भी कुछ सीखने का मौका मिले, तो इसे न छाेड़ें. हमेशा सकारात्मक बातें सोचें. मेहनत करेंगे, तो ईश्वर आपको सब कुछ देंगे. सीएमए गौरव रस्तोगी ने कहा कि हर कोई हमेशा आत्म मूल्यांकन करते रहें. निश्चित ही सफलता आपके कदम चूमेगी. जेबीवीएनएल से आये सीएमए राज कुमार अग्रवाल ने कहा कि जीवन में डिग्री हमें मजबूत नहीं बनाती है. आत्मविश्वास हो, तो हर काम को पूरा कर सकेंगे. हमेशा नयी-नयी चीजें सीखने को कोशिश करें. आप खुद को सोना की तरह तपायें, तभी लोग आपकी कीमत को जानेंगे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सीए सतीश जालान ने कहा कि एवरेज और ब्रिलियंट स्टूडेंट में अंतर रिवीजन और प्रैक्टिस का है. जो जितना प्रैक्टिस और रिवीजन करेगा, वह उतना बेहतर करेगा. अपनी ताकत को पहचानें. जिन बच्चों ने मेंटर को नहीं चुना है और जिन्होंने चुना है, वे उन पर विश्वास नहीं करते हैं, तभी परेशानी आती है. फेस्ट में सीएमए बिश्वरुप बासु, सीएमए बलविंदर सिंह, सीएमए अमल कुमार दास, आइसीएसआइ की सेंट्रल काउंसिल मेंबर सीएस रूपांजना डे सहित कई वक्ताओं ने भी अपने-अपने विचार रखे.

आइएनसीओसी के संस्थापक सीएमए संदीप कुमार ने कहा कि झारखंड के सभी पेशेवर छात्रों के लिए आवश्यक प्रशिक्षण के लिए कंपनी से बात कर अवसर उपलब्ध उपलब्ध कराया जायेगा. फेस्ट में नयी दिल्ली, कोलकाता और जयपुर से आये पेशेवर शिक्षकों ने बच्चों का मार्गदर्शन किया. मौके पर वरिष्ठ अतिथि बीके सबरवाल, सीएमए मदन मोहन भट्टाचार्य, उत्तर भारत के क्षेत्रीय परिषद सीएमए माधुरी कश्यप, सीए संगम अग्रवाल, निखिल गुप्ता, रोहन शर्मा, अक्षय सेन, निखिल कुमार आदि उपस्थित थे. अंत में छात्र-छात्राओं ने गायन सहित डीजे डांस भी किया.

इसे भी पढ़ें

Maiya Samman Yojana: 2 महीने से नहीं मिला मंईयां सम्मान, सामने आया बड़ा सच, मंत्री ने भी दिया बयान

चढ़ने लगा न्यूनतम तापमान, झारखंड में 2 दिन गरज के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट

16 फरवरी को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का गैस सिलेंडर, यहां जानें

वंदे भारत के आने से पहले हावड़ा-नयी दिल्ली रेलखंड के इस स्टेशन पर गिरा ओवरहेड तार, 3 घंटे बाधित रही सेवा

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola