ePaper

चढ़ने लगा न्यूनतम तापमान, झारखंड में 2 दिन गरज के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट

Updated at : 16 Feb 2025 4:29 PM (IST)
विज्ञापन
jharkhand weather alert western disturbance

झारखंड का मौसम

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मौसम बदल रहा है. न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक घट गया है. आने वाले दिनों में गरज के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में न्यूनतम तापमान चढ़ने लगा है. इसी बीच मौसम विभाग ने 2 दिन तक गरज के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि एक दिन झारखंड के दक्षिण-पूर्वी भागों में, तो दूसरे दिन दक्षिणी और उससे सटे इलाकों में गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है.

हरियाणा और आसपास के इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय

मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने रविवार को प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) से बातचीत में कहा कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. हरियाणा और उससे सटे इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी सक्रिय है. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 34.3 डिग्री सेंटीग्रेड सरायकेला में रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेंटीग्रेड खूंटी में रिकॉर्ड किया गया.

झारखंड का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री से बढ़कर 8.9 डिग्री हुआ

मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि हुई है. शनिवार को झारखंड का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री था, जो रविवार को बढ़कर 8.9 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया. उन्होंने बताया कि खूंटी और हजारीबाग को छोड़कर सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से अधिक हो गया है. अगले 3 दिन के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हो सकती है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

19 और 20 फरवरी को इन जिलों में गरज के साथ वज्रपात का अलर्ट

मौसम केंद्र के प्रमुख ने कहा कि कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां के साथ-साथ सिमडेगा जिले में भी 19 फरवरी 2025 को कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है. उन्होंने कहा कि इसके अगले दिन यानी 20 फरवरी को सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा के अलावा उससे सटे पूर्वी इलाकों में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

17 से 21 फरवरी तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

अगले 5 दिनों के झारखंड के मौसम की बात करें, तो मौसम विभाग ने कहा है कि 17 फरवरी को आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा. 18 फरवरी को आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे. हालांकि मौसम शुष्क रहेगा. 19 फरवरी को भी आसमान में बादल छाये रहेंगे. उन्होंने कहा कि इस दिन गरजने वाले बादल बन सकते हैं. 20 फरवरी को गरज के साथ बारिश भी होने की संभावना है. 21 फरवरी को भी गर्जन वाले बादल बन सकते हैं.

18 फरवरी को रांची में छाये रहेंगे आंशिक बादल

अगर राजधानी रांची के मौसम की बात करें, तो अगले 5 दिनों में अधिकतम या न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. 17 फरवरी को आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने का अनुमान है. 18 फरवरी को आंशिक बादल छाये रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा. उच्चतम पारा 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

झारखंड के मौसम की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

20 फरवरी को रांची में गरज के साथ होगी वर्षा

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 19 फरवरी को आसमान में बादल छाये रहेंगे. गरजने वाले बादल भी बन सकते हैं, ऐसी संभावना है. अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. 20 फरवरी को आसमान में बादल छाये रहेंगे. गरज के साथ वर्षा होने की भी संभावना है. इस दिन अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

इसे भी पढ़ें

Maiya Samman Yojana: 2 महीने से नहीं मिला मंईयां सम्मान, सामने आया बड़ा सच, मंत्री ने भी दिया बयान

JPSC अध्यक्ष नहीं होने से 1700 से अधिक नियुक्ति प्रक्रिया है लंबित, जानें कौन कौन सी परीक्षाओं में लगा ग्रहण

झारखंड के इन लोगों को नहीं मिलेगा PM Awas Yojana का लाभ, जानें केंद्र सरकार के क्या हैं नियम

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola