लोन बंद कराने पर विवाद: शाम को दोस्तों संग बैंक पहुंचा शख्स, मैनेजर की कर दी पिटाई

Updated:
विज्ञापन

रांची के आईडीएफसी बैंक में लोन बंद कराने को लेकर सीनियर मैनेजर राहुल झा के साथ मारपीट की गई। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

रांची: रांची के कचहरी चौक स्थित IDFC फर्स्ट बैंक में लोन बंद कराने को लेकर हुए विवाद में सीनियर मैनेजर राहुल झा से मारपीट का मामला सामने आया है. राहुल झा ने कोतवाली थाना में गाड़ीखाना चौक निवासी फहिद आरिफ समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 25 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे फहिद आरिफ लोन बंद कराने के लिए बैंक पहुंचा था. आरोप है कि इस दौरान वह बैंक कर्मचारियों से बहस करने लगा और गाली-गलौज की. कर्मचारियों ने उसे समझाते हुए लोन क्लोज करने की प्रक्रिया पूरी करने की बात कही. शिकायत के अनुसार, बैंक से निकलते समय उसने बाहर मिलने पर जान से मारने की धमकी दी.

राहुल झा के अनुसार, उसी दिन शाम करीब पांच बजे जब वह बैंक से बाहर निकले, तभी फहिद आरिफ चार-पांच युवकों के साथ बैंक पहुंचा. आरोप है कि युवकों ने बैंक कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. इसी दौरान राहुल झा के बैंक पहुंचते ही आरोपियों ने उन्हें मुख्यद्वार पर घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी.

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि राहुल झा को खींचकर जनरेटर रूम की ओर ले जाया गया, जहां आरोपियों ने लात-घूंसे और फाइट से उनकी पिटाई की. मारपीट के दौरान वह बेहोश हो गये. शोर सुनकर बैंक के कर्मचारी और गार्ड मौके पर पहुंचे और आरोपियों को वहां से हटाया.

राहुल झा का आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने दोबारा जान से मारने की धमकी दी. मारपीट में उनकी नाक और मुंह से खून निकलने लगा तथा छाती में भी चोट आयी. घटना के बाद उन्होंने कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस मामले में आरोपों की जांच कर रही है.

यह भी पढें: अगर ट्रेन से सफर करते हैं तो पढ़ें ये खबर! पिस्का में 285 मामले पकड़े, 150 बिना टिकट यात्री


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola