ePaper

हेमंत सोरेन इस बार 58.14 लाख महिलाओं को देंगे 2500 रुपए के मंईयां सम्मान की सौगात

Updated at : 25 Jan 2025 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
maiya samman yojana

मंईयां सम्मान योजना

Maiya Samman Yojana: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस बार 58 लाख से अधिक महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की सौगात देने वाले हैं. महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने इस संबंध में जरूरी निर्देश भी जारी कर दिए हैं.

विज्ञापन

Maiya Samman Yojana: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘मंईयां सम्मान योजना’ की लाभुकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. अगली बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 58.14 लाख महिलाओं के बैंक अकाउंट में मंईयां सम्मान योजना के 2500 रुपए ट्रांसफर करेंगे. पिछली बार जब मुख्यमंत्री ने महिलाओं के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए थे, तब लाभुकों की संख्या 56.61 लाख थी. एक महीने से भी कम समय में डेढ़ लाख और महिलाएं जुड़ गईं हैं.

हर महीने की 15 तारीख तक महिलाओं को भेज दें पैसे – विभाग

झारखंड में मंईयां सम्मान योजना की राशि अब जिला स्तर पर लाभुकों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जायेगी. महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि हर महीने की 15 तारीख तक लाभुकों के बैंक खाते में ये पैसे पहुंच जाने चाहिए. मंईयां सम्मान योजना के पोर्टल (वेबसाइट) में तकनीकी खराबी की वजह से जनवरी में लाभुकों के खाते में 2500-2500 रुपए ट्रांसफर करने में विलंब हुआ था.

मंईयां सम्मान की लाभुकों की संख्या 56 लाख से बढ़कर 58 लाख हुई

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पोर्टल अब काम करने लगा है. ऐसे में अब जल्द ही राशि बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जायेगी. उन्होंने बताया कि इस सप्ताह राशि ट्रांसफर हो जाने की संभावना है. इस दौरान दिसंबर की तुलना में लाभुकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है. लाभुकों की संख्या अब बढ़कर 58,14,637 हो गयी है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों को हर महीने 2500 रुपए देती है सरकार

अधिकारी ने बताया कि दिसंबर 2024 में 56,61,791 महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की राशि दी गयी थी. जिलों द्वारा राशि ट्रांसफर करने के एक दिन पहले तक सत्यापित आवेदन की संख्या के आधार पर राशि दी जायेगी. योजना के तहत प्रति माह 2500 रुपये दिये जाते हैं.

इसे भी पढ़ें

एक्शन में एटीएस : 109 करोड़ की अवैध निकासी मामले में रांची में छापामारी, 60 लाख बरामद, 76 लाख फ्रीज

Cryptocurrency: 350 करोड़ के पोंजी घोटाला के तार हजारीबाग से जुड़े, 7 पर प्राथमिकी दर्ज

झारखंड में अब इस IAS के बेटे के 2 जन्म प्रमाण पत्र मिले, रांची नगर निगम के आयुक्त ने दी ये सफाई

गणतंत्र दिवस पर रांची में 1000 पुलिसकर्मियों की तैनाती, बदला रहेगा ट्रैफिक रूट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola