ePaper

109 करोड़ की अवैध निकासी मामले में रांची में एटीएस की छापामारी, 60 लाख बरामद, 76 लाख फ्रीज

Updated at : 25 Jan 2025 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
ats raid in ranchi jharkhand

एटीएस की रेड में जब्त किए गए पैसे और नोटों को गिनने के लिए मंगाई गई मशीन.

ATS Raid in Ranchi: ऊर्जा विकास निगम के 109 करोड़ रुपये की अवैध निकासी मामले में एटीएस और सीआइडी की टीम ने छापेमारी कर 60 लाख रुपए बरामद किए हैं. 76 लाख रुपए फ्रीज भी किए हैं.

विज्ञापन

ATS Raid in Ranchi: ऊर्जा विकास निगम के 109 करोड़ रुपये की अवैध निकासी मामले में एसआइटी (एटीएस और सीआइडी की संयुक्त टीम) की जांच जारी है. इसी कड़ी में एटीएस एसपी ऋषभ कुमार झा के नेतृत्व में गठित एसआइटी ने शुक्रवार को रांची में छापा मारा. इस दौरान एक आरोपी के ठिकाने से 60 लाख रुपये नकद बरामद किये गये. वहीं, ऊर्जा विकास निगम के खाते से जिन दो खातों में पैसा ट्रांसफर कराये गये थे, उन दोनों खातों में 76 लाख रुपये एसआइटी ने फ्रीज कराये. वहीं, मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. संभव है कि एसआइटी शनिवार को आधिकारिक रूप से पूरा खुलासा करेगी.

एसआइटी ने 350 बैंक खातों से फ्रीज करवाए थे 350 करोड़ रुपये

इससे पहले एसआइटी ने 350 बैंक खातों से 47.20 करोड़ रुपये फ्रीज कराये थे. जबकि, सेंट्रल बैंक के एक मैनेजर व जेटीडीसी के दो कर्मियों के अलावा कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया था. साथ ही एक करोड़ 23 लाख 20 हजार 300 रुपये नकद और 16 लाख 70 हजार रुपये मूल्य के जेवरात बरामद किये थे.

मशीन से की गई जब्त नोटों की गिनती.

बैंक मैनेजर ने ऊर्जा निगम के पैसे रियल इस्टेट में कर दिए निवेश

जांच के दौरान ओबरिया रोड एकता नगर स्थित शांति कंस्ट्रक्शन के ऑफिस से 37 लाख 18 हजार 500 रुपये एसआइटी ने बरामद किये थे. इसके बाद यह बात सामने आयी थी कि बैंक मैनेजर लोलस लकड़ा ने ऊर्जा निगम का उक्त पैसा बिल्डर को रियल इस्टेट में निवेश के तौर पर दिया था.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोलस लकड़ा के घर से मिले थे फर्जीवाड़ा में इस्तेमाल टूटा मोबाइल

वहीं, फर्जीवाड़ा में इस्तेमाल किये गये टूटे मोबाइल फोन के अवशेष को लोलस लकड़ा के डहूटोली, नगड़ी स्थित घर से बरामद किया गया था. इस मामले में अब तक चार चार्जशीट किये जा चुके हैं.

अवैध निकासी के लिए 909 बैंक खातों का इस्तेमाल

जांच में यह पता चला है कि घोटाले का मास्टरमाइंड कोलकाता का रहनेवाला है. उसने अपने गुर्गों, बैंककर्मियों व कुछ सरकारी कर्मियों की मदद से घोटाले को अंजाम दिया है. लेकिन, अब तक वह गिरफ्त से दूर है. 109 करोड़ की अवैध निकासी के लिए 909 खातों का इस्तेमाल किया गया है.

इसे भी पढ़ें

Tiger News: झारखंड में यहां घूम रहा है बाघ, दहशत में ग्रामीण, जोखिम में शिक्षकों की जान

Jharkhand Weather: झारखंड में फिर बढ़ेगी ठंड, इन इलाकों में आज गिरेगा पारा, जानें अगले 5 दिनों के मौसम का हाल

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola