ranchi news : भगवान महावीर की जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा, भक्ति रस में डूबा रहा मंदिर परिसर
Updated at : 11 Apr 2025 12:24 AM (IST)
विज्ञापन

भगवान महावीर जयंती के अवसर पर गुरुवार को अपर बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह पांच बजे से ही भक्त पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए मंदिर में पहुंचने लगे.
विज्ञापन
रांची. भगवान महावीर जयंती के अवसर पर गुरुवार को अपर बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह पांच बजे से ही भक्त पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए मंदिर में पहुंचने लगे. मंदिर परिसर भक्ति रस में डूबा रहा और हर दिशा से वीर प्रभु की जय की गूंज सुनायी दी.
रथ पर विराजमान होकर भ्रमण पर निकले श्रीजी
सुबह 7:45 बजे भगवान महावीर की अष्टधातु की प्रतिमा को रथ पर विराजमान कर शोभायात्रा की शुरुआत की गयी. प्रमंडलीय आयुक्त अंजनी कुमार मिश्रा ने श्रीजी की आरती उतारकर शोभायात्रा का उदघाटन किया. इस शुभ अवसर पर रथ संचालन का सौभाग्य अमित कुमार, राकेश कुमार (रारा परिवार) को मिला. वहीं प्रतिमा स्थापना वैभव कुमार गंगवाल परिवार, खजांची सेवा धर्मचंद पारसमल, अशोक कुमार, नवनीत कुमार (पाटोदी परिवार), चंवर सेवा का सौभाग्य कमल पाटोदी, जितेंद्र सेठी, अभिषेक कुमार, अविनाश कुमार छाबड़ा, रितेश लुहाड़िया परिवार को मिला.रंग-बिरंगे परिधानों में थीं श्रद्धालुओं की टोलियां
शोभायात्रा में महिलाएं केसरिया परिधानों में सजी-धजी थीं, वहीं पुरुष और बच्चे पारंपरिक वस्त्रों में जयकारे लगाते हुए चल रहे थे. मार्ग में लोगों ने अपने घरों और दुकानों के बाहर श्रीजी की आरती उतारी और श्रीफल अर्पित कर भगवान का स्वागत किया.गूंज उठे महावीर के नाम
शोभायात्रा जैन मंदिर से निकलकर कार्टसराय रोड, गाड़ीखाना, हरमू रोड, रातू रोड होते हुए वासुपूज्य जिनालय पहुंची. यहां भगवान जिनेंद्र देव का अभिषेक और शांति धारा की गयी. वापसी यात्रा मैकी रोड, गांधी चौक, मेन रोड, राधेश्याम गली होते हुए पुनः जैन मंदिर पर विसर्जन के साथ संपन्न हुई.नृत्य नाटिका की प्रस्तुति
संध्या आरती के बाद जैन महिला जागृति मंच ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये. भगवान महावीर की जन्मगाथा को नृत्य-नाटिका के माध्यम से दर्शाया गया. त्रिदिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत णमोकार महामंत्र से हुई और समापन आओ खेल-खेल में महावीर भगवान को… के साथ हुआ.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




