शृंगार पूजन के बाद महाआरती से गूंजे शिवालय

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Feb 2025 6:02 PM

विज्ञापन

महाशिवरात्रि बुधवार को पूरी आस्था के साथ मनायी गयी.

विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज में महाशिवरात्रि पर महिलाओं व नवविवाहितों में दिखा उत्साह

प्रतिनिधि, मैक्लुस्कीगंज

महाशिवरात्रि बुधवार को पूरी आस्था के साथ मनायी गयी. पर्व को लेकर मैक्लुस्कीगंज और आसपास के नावाडीह, हेसालौंग, लपरा, कोनका, जोभिया स्थित गुलमोहर शिवालय, दुल्ली, हरहू, केदल, निंद्रा, नौ नंबर, वन कार्यालय सहित अन्य शिवालायों को आकर्षक ढंग से सजाया गया. वहीं, चीनाटांड़ स्थित कलुवा पहाड़ पर पहाड़ी बाबा शिवालय पर विशेष आयोजन किया गया था. भोलेनाथ का जलाभिषेक व पूजन को लेकर सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा. महिलाए व नवविवाहितों में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा गया, सभी श्रद्धालु सदा सुखी सुहागन रहने की कामना को लेकर देवालय पहुंचे. पूरे विधि-विधान से दूध, दही, शहद, बेलपत्र, अक्षत, घी, भांग, धतूरा, जनेव, सिंदूर, चंदन, फल, पुष्प आदि का अर्पण व जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की. वन कार्यालय, हेसालौंग स्थित दामोदर नाथ शिवालय, नौ नंबर व पहाड़ी बाबा चीनाटांड़ सहित अन्य शिवालय में शृंगार पूजन पश्चात संध्या में महाआरती की गयी. इस अवसर पर कई देवालयों में प्रसाद के रूप में खीर व खिचड़ी का वितरण किया गया. पूरा क्षेत्र भगवान शिव के गीतों से गुंजयमान था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola