पागल कुत्ते ने एक दर्जन से अधिक लोगों को काटा
Updated at : 19 Jun 2025 9:57 PM (IST)
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के लुंडरी गांव में एक पागल कुत्ते ने गुरुवार को एक दर्जन से अधिक लोगों को काटकर जख्मी कर दिया.
विज्ञापन
चान्हो.
थाना क्षेत्र के लुंडरी गांव में एक पागल कुत्ते ने गुरुवार को एक दर्जन से अधिक लोगों को काटकर जख्मी कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार को दोपहर में गांव में एक पागल कुत्ता कहीं से आ गया और रास्ते में जो भी उसके सामने आया, उसने उन्हें काटकर जख्मी कर दिया. जख्मी लोगों में आसमीन खातून, नुसरत परवीन, गुलनाज परवीन, रैयान अंसारी, प्रिंस उरांव, मुदिया उरांव, मंगरू उरांव सहित अन्य लोग शामिल हैं. सभी घायल इलाज के लिए चान्हो सीएचसी पहुंचे थे. सीएचसी में उन्हें एंटी रेबीज का वैक्सीन भी दिया गया.कुच्चू आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी, मामला दर्ज
ओरमांझी.
कुच्चू गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से अज्ञात चोरों ने बुधवार की देर रात ताला तोड़कर गैस सिलेंडर व एक खाली सिलेंडर व तीन बैग पोषाहार पैकेट सहित अन्य सामग्री चोरों ने चुरा लिये. केंद्र की सेविका राजमति देवी ने अज्ञात के विरुद्ध ओरमांझी थाना में मामला दर्ज कराया है. ग्रामीणों ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा आये दिन रहता है. शराब, गुटखा खाकर लोग जुआ खेलते नजर आते हैं. जिससे दिनों-दिन आसपास का माहौल बिगड़ता जा रहा है. ग्रामीणों ने प्रशासन से असामाजिक तत्वों की जांच-पड़ताल कर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




