32.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

लेटेस्ट वीडियो

8 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें रेट

LPG Cylinder Price Today 8 April 2025 : मंगलवार 8 अप्रैल 2025 को 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर आपको कितने में मिलेगा. झारखंड में आज सबसे सस्ता सिलेंडर कहां मिलेगा है. गैस की डिलीवरी लेने से पहले अपने शहर और झारखंड के सभी 24 जिलों में आज गैस सिलेंडर (Indane LPG Cylinder) की कीमत यहां चेक करें.

Audio Book

ऑडियो सुनें

LPG Cylinder Price Today 8 April 2025 : आम लोगों के घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ने के बाद अब आपको मंगलवार 8 अप्रैल 2025 (April 8) को यह सिलेंडर कितने में मिलेगा. झारखंड में आज यानी मंगलवार को इंडेन का एलपीजी सिलेंडर किस भाव बिकेगा. आपके शहर में और आपके जिले में रसोई घर में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडर (LPG Price Today) की क्या है कीमत. क्या आपको इन सभी सवालों के जवाब चाहिए? क्या आप यह भी जानना चाहते हैं कि झारखंड में आज यानी 8 अप्रैल 2025 को सबसे महंगा गैस सिलेंडर कहां मिलेगा? झारखंड में आज सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर कहां मिलेगा? आईए, आपको इन सभी सवालों का जवाब हम बताते हैं. अगर आप अपने जिले या शहर के एलपीजी सिलेंडर की कीमत जानना चाहते हैं, तो हम यहां झारखंड के सभी 24 जिलों का रेट चार्ट बता देते हैं. मंगलवार 8 अप्रैल 2025 को झारखंड की राजधानी रांची में 14.2 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर 910.50 रुपए में मिलेगा. एक दिन पहले यानी 7 अप्रैल 2025 को इसी सिलेंडर की कीमत रांची में 860.50 रुपए थी. पेट्रोलियम मंत्रालय ने सोमवार को दोपहर बाद एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एकमुश्त 50 रुपए की वृद्धि का ऐलान कर दिया. इसके बाद रसोई चलाने वाली महिलाओं का बजट ही बिगड़ गया. अगर आप जमशेदपुर में रहते हैं और आज यानी मंगलवार 8 अप्रैल को एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी लेना चाहते हैं, तो आपको 14.2 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर 892.50 रुपए में मिलेगा. इस सिलेंडर का भाव कल दोपहर के पहले तक 842.50 रुपए ही था.

इसे भी पढ़ें : झारखंड में मंदिर के पास प्रतिबंधित सामान मिलने से हंगामा, 3 घंटे एनएच जाम, बाजार बंद

झारखंड में आज कहां मिल रहा सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर?

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (Indian Oil Corporation of India Ltd) ने रसोई गैस की जो कीमतें अपनी वेबसाइट पर जारी की हैं, उसके मुताबिक, जमशेदपुर में आज सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर मिल रहा है. अगर आप हजारीबाग, कोडरमा या रामगढ़ में रहते हैं और 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी लेने वाले हैं, तो आपको सबसे ज्यादा 912 रुपए चुकाने होंगे. यानी इन 3 जिलों में आज एलपीजी सिलेंडर सबसे महंगा मिलेगा. पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में इसी एलपीजी सिलेंडर की कीमत 902 रुपए, सरायकेला-खरसावां में 893 रुपए और चतरा में 910.50 रुपए है. राज्य के 17 जिले ऐसे हैं, जहां एलपीजी सिलेंडर की कीमत आज 910.50 रुपए है. इसमें गुमला, सिमडेगा, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, गोड्डा, दुमका, बोकारो और देवघर भी शामिल हैं. आईए, जानते हैं कि रसोई गैस की कीमत बढ़ने के बाद आज झारखंड के किस जिले/शहर में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की क्या कीमत है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आज आपके शहर में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की ये है कीमत

शहर/जिला का नामएलपीजी सिलेंडर की कीमत
रांची910.50 रुपए
जमशेदपुर892.50 रुपए
धनबाद910.50 रुपए
बोकारो910.50 रुपए
गिरिडीह910.50 रुपए
देवघर910.50 रुपए
दुमका910.50 रुपए
हजारीबाग910.50 रुपए
कोडरमा910.50 रुपए
पलामू910.50 रुपए
चतरा909.50 रुपए
जामताड़ा910.50 रुपए
गढ़वा910.50 रुपए
गोड्डा910.50 रुपए
गुमला910.50 रुपए
खूंटी910.50 रुपए
चाईबासा902.00 रुपए
लातेहार910.50 रुपए
लोहरदगा910.50 रुपए
पाकुड़910.50 रुपए
रामगढ़912.00 रुपए
साहिबगंज910.50 रुपए
सरायकेला-खरसावां893.00 रुपए
सिमडेगा910.50 रुपए
Source : Indian Oil Corporation Ltd

कितने दिन बाद बढ़ी है एलपीजी सिलेंडर की कीमत?

एलपीजी सिलेंडर की कीमत आखिरी बार वर्ष 2024 में बढ़ी थी. करीब 9 महीने के बाद पहली बार एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि की गयी है.

इसके पहले कब बढ़े थे एलपीजी सिलेंडर के दाम?

7 अप्रैल 2025 को 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर, जिसका इस्तेमाल घरेलू रसोई में किया जाता है, की कीमतों में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 50 रुपए की वृद्धि करने का फैसला किया. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) को भी इससे अलग नहीं रखा गया. यानी उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन लेने वालों के सिलेंडर की कीमत भी 50 रुपए बढ़ गयी है. जून 2024 के बाद यह पहला मौका है, जब एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ी है.

झारखंड में सबसे सस्ता सिलेंडर कहां है?

झारखंड में एलपीजी सिलेंडर अब 50 रुपए महंगा हो गया है. पूर्वी सिंहभूम जिले में एलपीजी सिलेंडर सबसे सस्ता मिल रहा है. जमशेदपुर और पूर्वी सिंहभूम जिले में एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 892.50 रुपए हो गयी है. इसके पहले यहां 14.2 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर 842.50 रुपए में मिल जाता था.

झारखंड में सबसे महंगा सिलेंडर कहां है?

झारखंड में एक जिला नहीं है, जहां सबसे महंगा सिलेंडर मिलता हो. झारखंड में 3-3 जिले हैं, जहां 14.2 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर सबसे महंगा मिलता है. ये तीन जिले हजारीबाग, कोडरमा और रामगढ़ हैं. इन तीनों जिलों में अभी एलपीजी सिलेंडर की कीमत 912 रुपए हो गयी है, जो 7 अप्रैल 2025 को दोपहर तक 862 रुपए थी.

इसे भी पढ़ें

7 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें रेट

मंईयां सम्मान योजना : हर महिला को हर महीने 2500 रुपए की गारंटी, ऐसे करें आवेदन

रिम्स की दवाएं भेजी जा रहीं बाहर! सादा पर्ची पर लिखी दवा खरीदने के लिए दुकानों पर भीड़

Sarkari Naukri: रिम्स में तैनात होमगार्ड जवानों का भत्ता होगा डबल, प्रतिदिन मिलेंगे 1088 रुपए

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel