झारखंड की गिरिडीह लोकसभा सीट आजसू के खाते में, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने दी जानकारी

आजसू पार्टी
Lok Sabha Election 2024: झारखंड की गिरिडीह लोकसभा सीट आजसू के खाते में गयी है. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस सीट से आजसू उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया गया है.
Lok Sabha Election 2024:रांची- लोकसभा चुनाव 2024 के लिए झारखंड की गिरिडीह लोकसभा सीट आजसू पार्टी के खाते में गयी है. एनडीए के घटक दल आजसू द्वारा अब इस सीट से प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी. फिलहाल आजसू पार्टी के चंद्रप्रकाश चौधरी यहां से सांसद हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी दी है कि भारतीय जनता पार्टी ने आजसू के साथ पुराने और स्वाभाविक गठबंधन के तहत लोकसभा चुनाव में झारखंड के 13 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में बीजेपी और एक संसदीय क्षेत्र गिरिडीह में आजसू पार्टी के उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है. 4 जून को झारखंड के सभी 14 संसदीय क्षेत्रों में चुनाव में गठबंधन के उम्मीदवार 400 सीटें पार करने का लक्ष्य हासिल करेंगे.
अब गिरिडीह सीट से प्रत्याशी की घोषणा करेगी आजसू पार्टी
झारखंड में लोकसभा की कुल 14 सीटें हैं. इनमें 13 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा बीजेपी कर चुकी है. एक लोकसभा सीट एनडीए के घटक दल आजसू के खाते में गयी है. अब आजसू इस सीट से प्रत्याशी की घोषणा करेगी. फिलहाल गिरिडीह लोकसभा सीट से आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी सांसद हैं.
लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी व आजसू गठबंधन
लोकसभा चुनाव 2024 में झारखंड की सभी 14 सीटों पर बीजेपी व आजसू पार्टी द्वारा गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा जाएगा. आजसू पार्टी जहां एक सीट गिरिडीह से अपने प्रत्याशी उतारेगी, वहीं 13 लोकसभा सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं. दुमका सीट से सीता सोरेन, कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी, सिंहभूम सीट से गीता कोड़ा, रांची लोकसभा सीट से संजय सेठ, खूंटी लोकसभा सीट से अर्जुन मुंडा, लोहरदगा से समीर उरांव, पलामू से वीडी राम, जमशेदपुर से विद्युतवरण महतो, चतरा से कालीचरण सिंह, धनबाद से ढुलू महतो, राजमहल से ताला मरांडी, हजारीबाग से मनीष जायसवाल, गोड्डा से डॉ निशिकांत दुबे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




