Durga Puja 2025: भ्रूण से मृत्यु तक का जीवन चक्र! रांची में यहां बन रहा 45 लाख की लागत से अद्भुत दुर्गा पूजा पंडाल
Published by : Dipali Kumari Updated At : 24 Aug 2025 12:55 PM
चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति का दुर्गा पूजा पंडाल (AI)
Durga Puja Pandal 2025: रांची में इस वर्ष एक बढ़कर एक शानदार और भव्य पूजा पंडालों का निर्माण कराया जा रहा है. इनमें से एक मेन रोड स्थित सर्जना चौक के पास बेहद ही अद्भुत थीम आधारित पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है. इस पूजा पंडाल में भ्रूण से लेकर मृत्यु तक जीवन चक्र को दर्शाया जायेगा.
Durga Puja Pandal 2025: इस वर्ष शारदीय नवरात्र 22 अगस्त से प्रारंभ हो रहा है. राजधानी रांची में विभिन्न जगहों पर दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण कार्य भी चल रहा है. सभी जगहों पर बेहद ही आकर्षक पूजा पंडालों का निर्माण कराया जा रहा है. इन्हीं में से एक रांची के मेन रोड स्थित सर्जना चौक के पास बेहद ही अद्भुत थीम आधारित पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है. इस पूजा पंडाल में भ्रूण से लेकर मृत्यु तक जीवन चक्र को दर्शाया जायेगा.
45 लाख रुपये की लागत से बन रहा पंडाल
मेन रोड में चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस साल भी दुर्गा पूजा में भव्य पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. पंडाल जीवन चक्र पर आधारित होगा. इसमें भ्रूण से लेकर मृत्यु तक की यात्रा को दर्शाया जायेगा. चित्रकारी व लकड़ी पर कारिगरी के माध्यम से जीवन चक्र को प्रस्तुत किया जायेगा. यह पंडाल 40-45 लाख रुपये की लागत से बनाया जा रहा है. करीब 70 कारीगर पंडाल निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं. फिलहाल पंडाल का निर्माण कार्य लगभग 40 प्रतिशत पूरा हो गया है.
झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें
12 फीट ऊंची प्रतिमा
पंडाल में भव्य लाइटिंग भी की जायेगी, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा. पंडाल के बाहर एक बड़ा सा कलश का निर्माण भी किया जायेगा. इसके अलावा पंडाल के बाहर लकड़ी, कांच, प्लाई, फाइबर की सहायता से खूबसूरत मूर्तियों का निर्माण किया जायेगा. पंडाल के अंदर भी खास सजावट की जायेगी. पंडाल में करीब 12 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जायेगी.
इसे भी पढ़ें
RIMS-2 विवाद: चंपाई सोरेन को किया गया हाउस अरेस्ट, नगड़ी में आज चलाने वाले थे हल
स्ट्रीट डॉग्स की आजादी पर 8 साल की बच्ची ने पहाड़ी मंदिर में चढ़ाये 101 नारियल
RIMS कैंटीन मामला: चाय पीने के बाद छात्रा आइसीयू में भर्ती, स्थिति नाजुक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










