RIMS-2 विवाद: चंपाई सोरेन को किया गया हाउस अरेस्ट, नगड़ी में आज चलाने वाले थे हल
Published by : Dipali Kumari Updated At : 24 Aug 2025 12:05 PM
RIMS 2 Controversy: नगड़ी में हल जोतने के लिए जाने से पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और सरायकेला-खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा समेत कई नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है.
RIMS 2 Controversy | प्रताप मिश्रा: राजधानी रांची के कांके स्थित नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 की भूमि पर आज रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने ‘हल जोतो, रोपा रोपो’ कार्यक्रम के तहत हल चलाने का ऐलान किया है. लेकिन, नगड़ी पहुंचने से पहले ही चंपाई सोरेन को मोरहाबादी स्थित सरकारी आवास में हाउस अरेस्ट कर लिया गया.
चंपाई सोरेन समेत कई नेता हाउस अरेस्ट
पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, सरायकेला-खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा सहित कई अन्य नेताओं को नगड़ी पहुंचने से रोकने के लिए मोरहाबादी स्थित सरकारी आवास में प्रशासन ने हाउस अरेस्ट किया है. मालूम हो आज ‘हल जोतो, रोपा रोपो’ कार्यक्रम के तहत चंपाई सोरेन और अन्य नेताओं समेत हजारों की संख्या में ग्रामीणों का नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 की भूमि पर हल चलाकर विरोध जताने का कार्यक्रम था.
क्या है पूरा मामला?
मालूम हो नगड़ी और आसपास के गांवों में रिम्स-2 के लिए चिह्नित जमीन पर खेती करने से रैयतों को रोके जाने और कांटेदार तारों से घेराबंदी किये जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है. नगड़ी जमीन बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर ग्रामीण कई दिनों से आंदोलन की तैयारी में जुटे हैं. समिति ने आसपास के गांवों के किसानों को इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का न्योता दिया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बहुत पहले जमीन का अधिग्रहण किया गया था. पर जब यहां कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ, तो इस जमीन पर स्वाभाविक दावा रैयतों का है.
इसे भी पढ़ें
रांची में बड़ा हादसा! चलते ऑटो पर गिरा विशालकाय पेड़, चालक की मौत
नहीं थम रही बारिश! खोले गए पतरातू डैम के 6 फाटक, आसपास के इलाकों में बाढ़ की संभावना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए