Land Mutation: झारखंड के इस जिले में 17 हजार से अधिक म्यूटेशन के मामले पेंडिंग, अंचल कार्यालयों का चक्कर लगाकर रैयत परेशान

Updated:
विज्ञापन

रांची का नामकुम अंचल कार्यालय

Land Mutation: झारखंड के रांची जिले में अभी भी 17 हजार से अधिक म्यूटेशन के मामले पेंडिंग (लंबित) हैं. इनमें नामकुम अंचल में सर्वाधिक 3635 मामले पेंडिंग हैं. रैयत दाखिल खारिज के लिए अंचल कार्यालयों का चक्कर लगा-लगाकर परेशान हैं.

विज्ञापन

Land Mutation: रांची-रांची जिले में अभी भी 17 हजार से अधिक म्यूटेशन के मामले पेंडिंग हैं. रांची जिले के चार अंचलों नामकुम, कांके, नगड़ी और रातू में अभी बड़ी संख्या में दाखिल खारिज के मामले लटके हुए हैं. शिविर लगा कर कई अंचलों ने पेंडिंग मामलों को निबटाया है, फिर भी बड़ी संख्या में मामले लंबित हैं. नामकुम अंचल में सर्वाधिक पेंडिंग मामले 3635 हैं. वहीं कांके में 3211, नगड़ी में 2074 व रातू में 1963 मामले लटके हुए हैं. अन्य अंचलों में लंबित मामले एक हजार से कम हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची शहर अंचल में 599 मामले पेंडिंग


रांची शहर अंचल में 599 मामले पेंडिंग हैं. सारे अंचलों को मिला कर कुल 17691 म्यूटेशन के मामले लंबित हैं. इनमें से बड़ी संख्या में ऐसे मामले हैं, जिसमें अंचल के द्वारा आपत्ति की गयी है, जबकि बड़ी संख्या में ऐसे मामले हैं, जिन्हें अंचल के द्वारा ऐसे ही लटका कर रखा गया है. इसके रैयत दौड़ रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का हल नहीं किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: झारखंड में ये 15 कंपनियां करेंगी 30 हजार करोड़ का निवेश, किस महीने होगा एमओयू? सीएम हेमंत सोरेन ने दिया निर्देश

ये भी पढ़ें: Viral Girl Monalisa: मोनालिसा ने की इंदौर से बेंगलुरु की पहली हवाई यात्रा, बॉलीवुड डायरेक्टर सनोज मिश्रा के साथ किया सफर

ये भी पढ़ें: रिलीज होते ही छा गया भोजपुरी फिल्म डंस का ये गाना, कातिलाना लुक में अहाना शर्मा के साथ नजर आए खेसारी लाल यादव

ये भी पढ़ें: झारखंड में मंईया सम्मान योजना का बड़ा अपडेट, एकमुश्त मिलेंगे 7500 रुपए! अब तक कितने लाभुकों के खाते आधार से जुड़े?

ये भी पढ़ें: हर्ष झा ने जिस स्कूल से पढ़कर जेईई मेंस में किया टॉप, उस स्कूल की मान्यता हो चुकी है रद्द

ये भी पढ़ें: रांची में तेज रफ्तार कार ने 22 महीने की बच्ची को रौंद डाला, तड़पती बच्ची ने तोड़ा दम, आरोपी भेजा गया जेल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola