Jharkhand Ka Mausam: और कांपेंगे झारखंड के लोग, कब मिलेगी ठंड से राहत मौसम विभाग ने बताया

Updated:
विज्ञापन

झारखंड का मौसम (Photo: PTI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jharkhand Ka Mausam: मैक्लुस्कीगंज का पारा माइनस 2.0 जबकि खूंटी का 1.5 और मेदिनीनगर का 3.2 डिग्री पहुंच गया है. शनिवार को पलामू समेत सात जिलों में ओरेंज जारी किया गया है. रांची सहित छह जिलों में येलो अलर्ट जारी है. मकर संक्रांति व टूसू पर्व के दिन ठंड का कहर जारी रहने की संभावना है.

विज्ञापन

Jharkhand Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड में ठंड का कहर जारी है. ठंड को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के सात जिलों में ओरेंज और छह जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं कई जिलों में सुबह में कोहरा और ठंडी हवा चलने से कनकनी रहेगी, जबकि दिन में मौसम शुष्क रहेगा. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में शीतलहरी चलेगी. इसे देखते हुए इन जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

मकर संक्रांति तक ठंड का कहर रहेगा जारी

इधर, रांची, रामगढ़, बोकारो, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भी शीतलहरी चलने की संभावना है, लेकिन इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. खास कर अहले सुबह से इन सभी जिलों में ठंडी हवा चलने से कनकनी से परेशानी बढ़ सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि हो सकती है. लेकिन पुन: इसके बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है. यानी मकर संक्रांति व टूसू पर्व के दिन ठंड का कहर जारी रहने की संभावना है.

मैक्लुस्कीगंज और कांके में बर्फ में बदलीं ओस की बूंदें

इसी बीच शुक्रवार को मैक्लुस्कीगंज में कई जगहों पर अलग-अलग तापमान दर्ज किये गये. पारा गिरने के कारण अहले सुबह में कई जगहों पर ओस की बूंदें जम गयीं. लपरा बॉबी गॉर्डन के घर में माइनस 2.0 डिग्री, विकासनगर लिटिल स्टार स्कूल परिसर में माइनस 1.5 डिग्री, राणा कंट्री कॉटेज में 0.2 डिग्री तथा कोनका में 4.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किये गये. वहीं यह खूंटी जिला में 1.5 डिग्री सेल्सियस, रांची में 7.3 डिग्री सेल्सियस और कांके में तीन डिग्री सेल्सियस रहा. कांके के कई क्षेत्रों में पुआल की ढेर व घास पर ओस की बूंदें बर्फ बन गये, जो कि सफेद चादर सामान दिख रहे थे.

यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : शीतलहर का अलर्ट, और बढ़ेगी ठंड, 14 जनवरी तक रहें सावधान

कहां कितना न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहरन्यूनतम तापमान (°C)
रांची7.3
जमशेदपुर8.4
मेदिनीनगर3.2
बोकारो5.1
चाइबासा6.8
लोहरदगा6.0
लातेहार7.3
हजारीबाग4.3
सरायकेला5.5
खूंटी1.5
कोडरमा7.0
देवघर8.5
धनबाद8.0
गुमला4.0
गोड्डा8.0
दुमका7.0

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola