ePaper

नितेश लोहरा के शव के साथ परिजनों ने लालपुर चौक को किया जाम, डीसी ने दिये न्यायिक जांच के आदेश

Updated at : 07 Jan 2024 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
नितेश लोहरा के शव के साथ परिजनों ने लालपुर चौक को किया जाम, डीसी ने दिये न्यायिक जांच के आदेश

जिस वक्त नितेश लोहरा को सदर अस्पताल लाया गया, वहां ड्यूटी डॉक्टर के तौर पर डॉक्टर लक्ष्मीकांत साय तैनात थे. परिजन इस बात को लेकर विरोध कर रहे थे कि उन्हें जो जानकारी मिली है और डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ जो बता रहे हैं, दोनों विरोधाभासी हैं.

विज्ञापन

नितेश लोहरा के शव के साथ उसके परिजनों ने रविवार (सात जनवरी) की शाम को लालपुर चौक को जाम कर दिया. ये लोग प्रशासन और सरकार से न्याय की मांग कर रहे हैं. कथित तौर पर उत्पाद भवन की हाजत में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. शनिवार को उत्पाद विभाग की टीम ने उसे गिरफ्तार किया था. डंगरा टोली के रहने वाले नितेश लोहरा समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था. चार लोगों को पाइन लेने के बाद छोड़ दिया गया. नितेश को उत्पाद भवन के हाजत में बंद कर दिया गया. कथित तौर पर उसने शनिवार की शाम को हाजत के बाथरूम में लगे हुक में फंदा डालकर उससे झूल गया. बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने आनन-फानन में नितेश लोहरा को सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. रांची के सहायक उत्पाद आयुक्त ने विभाग के दो पदाधिकारियों की अगुवाई में एक जांच टीम का गठन कर दिया. लेकिन, रविवार को भी यह मामला थमा नहीं. नितेश के परिजनों ने पहले सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया और बाद में लालपुर चौक पर शव के साथ प्रदर्शन किया.

सदर अस्पताल में परिजनों ने किया विरोध

परिजनों ने पूछा कि नितेश को जब रांची के सदर अस्पताल लाया गया था, तब क्या वह ठीक था. परिजनों ने डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ पर भ्रामक बयान जारी कर गुमराह करने और केस को दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया. जिस वक्त नितेश लोहरा को सदर अस्पताल लाया गया, वहां ड्यूटी डॉक्टर के तौर पर डॉक्टर लक्ष्मीकांत साय तैनात थे. परिजन इस बात को लेकर विरोध कर रहे थे कि उन्हें जो जानकारी मिली है और डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ जो बता रहे हैं, दोनों विरोधाभासी हैं. परिजन कह रहे हैं कि युवक की मौत पहले ही हो गई थी. वहीं, अस्पताल में तैनात मेडिकलकर्मियों का कहना था कि जब उसे यहां लाया गया था, उस वक्त उसकी नब्ज हल्की-हल्की चल रही थी.

Also Read: रांची का कांटाटोली चौक दिन भर रहा जाम, लालपुर में विधानसभा अध्यक्ष का काफिला भी फंसा

हॉस्पिटल स्टाफ के बीच परिजनों ने की बहस

नितेश लोहरा की मौत के बाद परिजनों ने मौके पर मौजूद मेडिकल स्टाफ और डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाया. इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौके पर पहुंच गयीं. परिजनों और हॉस्पिटल स्टाफ के बीच जमकर बहस हुई. हंगामा बढ़ने पर नजदीकी थाना से पुलिस और पीसीआर वैन मौके पर पहुंची. बाद में नितेश लोहरा के परिजन वहां से कोकर चौक पहुंचे और यहां भी जोरदार प्रदर्शन किया.

Also Read: रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने किया ध्वजारोहण, नगर निगम, रिम्स, बीएयू व बीआईटी लालपुर में भी फहरा तिरंगा

नितेश की मौत की होगी न्यायिक जांच

उत्पाद भवन के हाजत के बाथरूम में फांसी लगाने से हुई नितेश की मौत की न्यायिक जांच की होगी. इस संबंध में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने रविवार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इसके साथ ही नितेश की मौत की रिपोर्ट राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को भेज दिया गया.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola