ranchi news : 26 और 27 को रांची में सजेगा गुरुनानक सत्संग सभा का कीर्तन दरबार

गुरुनानक सत्संग सभा की बैठक में सत्संग सभा के चुनाव को लेकर आमसभा और अप्रैल से जून तक होनेवाले सभी गुरुपर्व के कार्यक्रम तय किये गये.
रांची. गुरुनानक सत्संग सभा की बैठक में सत्संग सभा के चुनाव को लेकर आमसभा और अप्रैल से जून तक होनेवाले सभी गुरुपर्व के कार्यक्रम तय किये गये. बैठक की अध्यक्षता द्वारका दास मुंजाल ने की. सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने सभी कार्यक्रमों की जानकारी दी. गुरुनानक सेवक जत्था का नौवां कीर्तन दरबार 26 और 27 अप्रैल को सजेगा. इसमें कीर्तनी जत्था भाई जसपाल सिंह दिल्ली वाले हिस्सा लेंगे. इस अवसर पर कृष्णा नगर कॉलोनी में 25 अप्रैल को सुबह 4.45-7.30 बजे तक नगर कीर्तन निकाला जायेगा. एक जून को स्त्री सत्संग सभा द्वारा श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी गुरुपर्व मनाया जायेगा. इसी दिन श्री सुखमनी साहिब जी के पाठों की लड़ी का समापन होगा.
आठ जून को होगी आम सभा
वहीं दो वर्ष के कार्यकाल 2025-27 के लिए गुरुनानक सत्संग सभा, गुरुनानक भवन कमेटी और गुरुनानक बाल मंदिर स्कूल कमेटी के चुनाव को लेकर आठ जून को आम सभा बुलायी गयी है. इसमें आगामी चुनाव की तिथि तय होगी. बैठक में सुरेश मिढ़ा, मनीष मिढ़ा, हरगोविंद सिंह, नरेश पपनेजा, मोहनलाल अरोड़ा, मोहन काठपाल, नीरज गखड़, लक्ष्मण दास मिढ़ा, हरीश मिढ़ा, बिनोद सुखीजा आदि शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




