खलारी पहाड़ी मंदिर पुनर्निर्माण की 24वीं वर्षगांठ पर होगा खिचड़ी भंडारा

Updated at : 05 Jan 2026 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
खलारी पहाड़ी मंदिर पुनर्निर्माण की 24वीं वर्षगांठ पर होगा खिचड़ी भंडारा

आयोजन को लेकर पहाड़ी मंदिर विकास समिति की बैठक मंदिर प्रांगण में की गयी.

विज्ञापन

खलारी. खलारी के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर के भव्य पुनर्निर्माण की 24वीं वर्षगांठ पर 14 जनवरी बुधवार को इस वर्ष भी खिचड़ी भंडारा का आयोजन किया जायेगा. इस आयोजन को लेकर पहाड़ी मंदिर विकास समिति की बैठक मंदिर प्रांगण में की गयी. अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने किया. पहाड़ी मंदिर विकास समिति द्वारा बताया गया कि 13 जनवरी को सुबह नौ बजे से 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू किया जायेगा. 14 जनवरी को कीर्तन पूर्णाहुति के बाद भंडारा शुरू किया जायेगा. भंडारा के दिन में ही भक्ति जागरण संगीत का आयोजन किया गया है. बैठक के दौरान मंदिर में चल रहे विकास कार्यों का चर्चा की गयी, बताया गया कि मंदिर के सभी गुंबदों पर पीतल का गुंबद लगाना है. मंदिर का विद्युत सज्जा भी करना है. सुरक्षा के लिए जीपीएस युक्त सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है. खिचड़ी भंडारा सहित अन्य सभी कार्य में काफी खर्च का अनुमान है.क्षेत्र के श्रद्धालुओं से इसके लिए सहयोग की अपील भी की गयी है. मालूम हो कि पहाड़ी मंदिर खलारी रांची जिले के पर्यटन में भी सूचीबद्ध है. यह खलारी सहित आसपास के लाखों लोगों के श्रद्धा का केंद्र है. इसके पुनर्निर्माण की वर्षगांठ पर प्रत्येक वर्ष होनेवाला खिचड़ी भंडारा एक वृहद आयोजन है. हजारो की संख्या में खलारी व आसपास के लोग इस भंडारा में शामिल होते हैं. समिति ने क्षेत्र के सभी लोगों से इस आयोजन में तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील की है. बैठक में पहाड़ी मंदिर विकास समिति के सचिव दिनेश पांडेय घंटु, कोषाध्यक्ष अमरेश वर्मा, पुजारी बृजराज दुबे, धीरेंद्र प्रसाद, पृथ्वी सिंह, उदय यादव, वीरू सिंह, धीरज सिन्हा, नंदलाल प्रसाद गुप्ता, नवीन कुमार ठाकुर, अवकाश साहू, विष्णुशंकर गुप्ता, ओमप्रकाश साहू, मनोज कुमार साहू, रौशन कुमार, जुगेंद्र कुमार, राहुल गुप्ता आदि उपस्थित थे.

आयोजन को लेकर पहाड़ी मंदिर विकास समिति ने की बैठक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

DINESH PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola