झारखंड की आदिवासी बेटी कंचन उगुरसंडी ने रचा इतिहास, चंपाई सोरेन ने दी बधाई

झारखंड के सरायकेला की रहने वाली हैं कंचन उगुरसंडी.
Kanchan Ugursandi: झारखंड की कंचन उगुरसंडी ने इतिहास रच दिया है. उनकी उपलब्धि पर चंपाई सोरेन ने कंचन को बधाई दी है. जानें कंचन की क्या हैं उपलब्धियां.
Table of Contents
Kanchan Ugursandi|झारखंड की बेटी कंचन उगुरसंडी ने इतिहास रच दिया है. महज 25 दिन में 18 पर्वतीय दर्रों को पार करने वाली पहली महिला बाइकर ने लिपुलेख पास को भी पार कर लिया है. कंचन ने विश्व की उस सबसे ऊंची उमलिंगला पास को भी पार किया था, जहां मोटरसाइकिल चलाई जा सकती है. यह पास 19300 फुट की ऊंचाई पर है. लिपुलेख दर्रा को पार करने पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला के विधायक चंपाई सोरेन ने कंचन को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.
लिपुलेख पास पर बाइक चलाने वाली पहली महिला बन गईं कंचन
झारखंड के सरायकेला की रहने वाली महिला मोटरिस्ट कंचन उगुरसंडी ने 17,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित लिपुलेख पास पहुंचने वाली वह पहली मोटरसाइकिलिस्ट बन गईं. शुक्रवार (1 नवंबर 2024) को अपने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर लिखा- उत्तराखंड मेरे लिए दूसरे घर जैसा है. सैलानियों के लिए यह सबसे सुरक्षित जगहों में एक है. उत्तराखंड के लोग बहुत विनम्र हैं और यही इसको देवभूमि बनाता है.
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में कंचन का हुआ सम्मान
लिपुलेख पास को पार करने के बाद पिथौरागढ़ स्थित होटल प्लाजा में होटल एसोसिएशन ऑफ पिथौरागढ़ के राजेंद्र भट्ट ने झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले की रहने वाली कंचन का अभिनंदन किया. कंचन ने उत्तराखंड के लोगों से मिले समर्थन के लिए उनके प्रति आभार जताया.
चंपाई सोरेन ने कंचन का बढ़ाया हौसला
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कंचन उगुरसंडी की हौसलाआफजाई करते हुए कहा है कि यह उपलब्धि हासिल करने पर मेरे गृह जिले से आने वाली, झारखंड की बेटी कंचन उगुरसंडी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं. पूरे देश को आप पर गर्व है.
यह उपलब्धि हासिल करने पर मेरे गृह जिले से आने वाली, झारखंड की बेटी कंचन उगुरसंडी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। पूरे देश को आप पर गर्व है।
— Champai Soren (@ChampaiSoren) November 1, 2024
अपनी बेटियों को पढ़ाईये। उन्हें शिक्षा, खेल तथा उनकी पसंद के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर दीजिये। वे एक दिन कल्पना… https://t.co/vr0WehsaBc
चंपाई सोरेन बोले- बेटियों को पढ़ाईए, आगे बढ़ने दीजिए
चंपाई सोरेन ने आगे लिखा- अपनी बेटियों को पढ़ाईए. उन्हें शिक्षा, खेल तथा उनकी पसंद के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर दीजिए. वे एक दिन कल्पना चावला, सलीमा टेटे और कंचन जैसी बनकर, परिवार, समाज एवं देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करेंगी. चंपाई सोरेन के इस पोस्ट पर कंचन ने उनका आभार जताया है.
आपका आभार @ChampaiSoren जी आपके आशीर्वचनों से हमारा मनोबल और भी ऊँचा हुआ है।
— Kanchan Ugursandi 🇮🇳 (@BikerGirlkancha) November 1, 2024
जय हिन्द 🇮🇳 जय झारखंड 🏹 जय कोल्हान 🔥 https://t.co/RH1vYn3mxQ
देश की 18 सबसे ऊंची चोटियों पर कंचन ने की है बाइकिंग
इससे पहले वर्ष 2021 में कंचन उगुरसंडी ने देश की 18 सबसे ऊंची चोटियों को पार किया था. तब उन्होंने अपनी इस उपलब्धि को बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) के कर्मयोगियों को समर्पित किया था. लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी (डीजीबीआर) के प्रति आभार जताया था. उन्होंने आगे लिखा था- मैं नहीं कहती कि यह आसान है, मैं मानती हूं कि यह संभव है.
2021 में उमलिंगा पास को बाइक से कंचन ने किया था पार
तब बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन ने एक ट्वीट कर कहा था- कंचन उगुरसंडी 25 दिन में 18 दर्रों को पार करने वाली पहली महिला बन गईं हैं. उन्होंने उमलिंग ला पास को भी पार कर लिया है. वह पहली अकेली महिला बन गईं हैं, जिन्होंने दिल्ली-लेह-लद्दाख-रोहतांग-उमलिंगला-सियाचिन बेस-दिल्ली के 3200 किलोमीटर की बेहद मुश्किल यात्रा पूरी कर ली है.
Also Read
झारखंड की कंचन उगुरसंडी ने बाइक से की दुनिया की सबसे ऊंची सड़क की यात्रा
झारखंड के 3 नायक डॉ राम दयाल मुंडा, जयपाल सिंह और कार्तिक उरांव ऐसे बने आदिवासियों के मसीहा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




