महाचंडी यज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा

Updated at : 29 May 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
महाचंडी यज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा

मंदरो गांव में तीन दिवसीय महाचंडी यज्ञ को लेकर गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

ओरमांझी.

मंदरो गांव में तीन दिवसीय महाचंडी यज्ञ को लेकर गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गयी. मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने श्रद्धालुओं के बीच कलश बांटा और कलश यात्रियों को विदा किया. कलश यात्री मंदरो नदी पहुंचे, जहां यज्ञाचार्य ने मंत्रोच्चार कर पूजन के बाद कलश में जल भर कर यज्ञ स्थल पर जाकर जलाभिषेक किया. इसके साथ ही पूजा-अर्चना, संध्या आरती, भजन प्रवचन, अखंड मानस पाठ का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर मुखिया दशमी मिंज, कलेश्वर महतो, इन्द्रनाथ महतो, महेश महली, पारसनाथ महतो, विनोद प्रजापति, जलेश्वर महतो, लाल मोहन करमाली, प्रकाश महतो, मनेश महतो, महेश महतो, बुधराम मुंडा, नरेश मुंडा, सीताराम प्रजापति, रोहित प्रजापति, कृष्णा प्रजापति, कामेश्वर महतो, चंदर पाहन, मनेश्वर पाहन, सहिंदर पाहन, धनेश्वर महतो, नरेश मुंडा सहित सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola