ePaper

Kal Ka Mausam: आ गया IMD अपडेट, जानें कितना गिरेगा तापमान, कैसा रहेगा कल का मौसम

Updated at : 26 Dec 2024 5:53 PM (IST)
विज्ञापन
kal ka mausam jharkhand

झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम?

Kal Ka Mausam: झारखंड में कल का मौसम कैसा रहेगा, इसका अपडेट मौसम विभाग ने दे दिया है. आईएमडी ने कहा है कि आने वाले 2 दिन में तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का अपडेट आ गया है. झारखंड में कल का मौसम कैसा रहेगा, इसकी जानकारी दे दी गई है. मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि गुरुवार (27 दिसंबर) को सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा. इसके बाद आसमान साफ हो जाएगा. रांची के मौसम केंद्र ने बताया है कि रांची में भी लोगों को कोहरा या धुंध का सामना करना पड़ेगा. अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

न्यूनतम तापमान में आएगी 2 से 3 डिग्री तक गिरावट

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 3 दिन के दौरान झारखंड के न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद 2 दिन में इसमें 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है. इसके बाद और ठंड का अहसास होगा.

झारखंड के मौसम की ताजा खबरें यहां पढ़ें

जमशेदपुर में हुई हल्की बारिश

मौसम केंद्र के वैज्ञानिक ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में कहीं-कहीं बहुत हल्के दर्जे की वर्षा हुई. कहीं-कहीं हल्के दर्जे का कोहरा भी देखा गया. जमशेदपुर में सबसे अधिक 0.2 मिलीमीटर वर्षा हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 28.4 डिग्री सेंटीग्रेड चाईबासा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस गुमला में रहा. गुरुवार को रांची में न्यूनतम दृश्यता (विजिबिलिटी) 900 मीटर रही.

इसे भी पढ़ें

झारखंड में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए ये 8 जगहें हैं बेस्ट, दूर-दूर से आते हैं सैलानी

भाजपा एक महान पार्टी है, इसमें सामान्य कार्यकर्ता नई ऊंचाईयों तक पहुंच सकता है, बोले रघुवर दास

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola