भाजपा एक महान पार्टी है, इसमें सामान्य कार्यकर्ता नई ऊंचाईयों तक पहुंच सकता है, बोले रघुवर दास

ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघवर दास.
रघुवर दास ने भारतीय जनता पार्टी को महान पार्टी करार दिया है. कहा है कि पार्टी सभी कार्यकर्ताओं को सेवा करने का अवसर देती है, ताकि वह नई ऊंचाईयों तक पहुंच सके.
ओडिशा के पूर्व राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक महान पार्टी है. इस पार्टी में कोई भी समर्पित कार्यकर्ता सामान्य कार्यकर्ता से पार्टी के शीर्ष तक पहुंच सकता है. इस पार्टी में सभी को जनता की सेवा करने का अवसर मिलता है, ताकि वह शीर्ष तक पहुंच सके. रघुवर दास ने ओडिशा से विदाई लेने से पहले पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ की धरती ओडिशा में साढ़े 14 महीने तक रहने का मौका मिला. यहां के लोगों के बीच जाने का मौका मिला. ओडिशा के लोगों का जो प्यार मुझे मिला, वह मेरे जीवन के अविस्मरणीय क्षण हैं. मेरी प्रभु जगन्नाथ से प्रार्थना है कि ओडिशा की धरती जब शताब्दी वर्ष मनाए, तब तक यह विकसित राज्य बन जाए.
#WATCH | Bhubaneswar, Odisha | Former Odisha governor and former Jharkhand CM Raghubar Das says, "Being the governor of a state is a responsibility and we have to listen to the citizens…I understood my responsibility and travelled around the district, got full support from the… pic.twitter.com/BxeXbquL9C
— ANI (@ANI) December 26, 2024
ओडिशा के राज्यपाल के रूप में जनता का भरपूर प्यार मिला : रघुवर
रघुवर दास से जब यह पूछा गया कि भाजपा में अब उनकी क्या भूमिका होगी, तो झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी भूमिका पार्टी तय करेगी. वह भाजपा के एक सामान्य कार्यकर्ता हैं. पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी, उसका वह निर्वहन करेंगे. उन्होंने कहा कि राज्यपाल के रूप में उन्हें ओडिशा की जनता का भरपूर प्यार मिला.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आजाद भारत में लाटसाहब भी जनता का प्रतिनिधि : रघुवर दास
ओडिशा के पूर्व राज्यपाल ने कहा कि राज्यपाल को लाटसाहब कहा जाता है. अंग्रेजों के जमाने में लाटसाहब की पदवी थी. आजाद भारत में राज्यपाल लाटसाहब नहीं होता. वह भी जनता का प्रतिनिधि होता है. जनता के सुख-दुख को सुनना और उनकी समस्याओं का समाधान करना उसकी जिम्मेदारी होती है. इसे मैंने समझा और सभी 30 जिलों में घूमकर लोगों से मिलकर उनकी दिक्कतों के बारे में जानकारी ली. इस दौरान मुझे जनता का भरपूर प्यार मिला.
इसे भी पढ़ें
झारखंड आ रहे हैं रघुवर दास, 27 को लेंगे भाजपा की सदस्यता, मिल सकती है बड़ी जवाबदेही
अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया झारखंड, संताली भाषा को दिलाई संवैधानिक मान्यता
बाबानगरी देवघर का न्यूनतम तापमान लगातार दूसरे दिन सबसे कम, जानें कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




