ePaper

बाबानगरी देवघर का न्यूनतम तापमान लगातार दूसरे दिन सबसे कम, जानें कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

Updated at : 25 Dec 2024 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
kal ka mausam jharkhand weather forecast

लगातार 2 दिन से बाबानगरी देवघर का न्यूनतम तापमान है सबसे कम.

Kal Ka Mausam: झारखंड में लगातार दूसरे दिन बाबानगरी देवघर का तापमान सबसे कम रहा. यहां आज का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो कल 10.1 डिग्री सेल्सियस था.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: बाबानगरी देवघर का न्यूनतम तापमान लगातार दूसरे दिन झारखंड में सबसे कम रहा. मंगलवार को यहां का न्यूनतम पारा 10.1 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया था, जो बुधवार (25 दिसंबर) को बढ़कर 11.3 डिग्री सेल्सियस हो गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है. मौसम विभाग ने कहा है कि पंजाब और उससे सटे हरियाणा में एक पश्चिमी विक्षोभ का क्षेत्र है, जो साइक्लोनिक सर्कुलेशन में तब्दील हो चुका है. इसका कोई खास असर झारखंड के मौसम पर पड़ेगा, इसकी कोई संभावना नहीं है. गुरुवार (26 दिसंबर) को झारखंड का मौसम कैसा रहेगा, इस बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा. इसके बाद आसमान साफ रहेगा.

3 दिन बाद झारखंड के तापमान में 2-3 डिग्री की आएगी गिरावट

मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि आने वाले 3 दिन तक झारखंड के न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद 5वें दिन से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ जाएगी. राजधानी रांची में 26 दिसंबर को सुबह में कोहरा छाया रहेगा. बाद में आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है.

झारखंड के मौसम की ताजा खबरें यहां पढ़ें

सरायकेला का उच्चतम तापमान सबसे अधिक 27.9 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का मौसम शुष्क रहा. कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 27.9 डिग्री सेंटीग्रेड सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला में रिकॉर्ड किया गया. झारखंड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेंटीग्रेड देवघर में रहा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें

अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया झारखंड, संताली भाषा को दिलाई संवैधानिक मान्यता

शराब पीकर वाहन चलाने वालों की खैर नहीं, न्यू ईयर से पहले खरसावां में शुरू हुआ ये अभियान

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola