Hockey : अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर झारखंड की बेटियों ने रचा इतिहास

Updated at : 12 Aug 2025 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
Hockey : अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर झारखंड की बेटियों ने रचा इतिहास

जूनियर महिला हॉकी में हरियाणा को हरा लगातार दूसरी बार बनी चैंपियन

विज्ञापन

जूनियर महिला हॉकी में हरियाणा को हरा लगातार दूसरी बार बनी चैंपियन

खेल संवाददाता, रांची

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर झारखंड की जूनियर महिला हॉकी टीम ने राज्यवासियों को स्वर्ण पदक का तोहफा दिया. 01 से 12 अगस्त तक काकीनाड़ा (आंध्र प्रदेश) में आयोजित 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल में झारखंड ने मंगलवार को अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी हरियाणा को 2-1 से हरा कर लगातार दूसरे वर्ष खिताब जीता. झारखंड टीम इससे पहले 2024, 2019 और 2018 में विजेता रह चुकी है. खास बात यह है कि इस वर्ष महिला हॉकी के सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर तीनों वर्गों में झारखंड ने चैंपियन बन कर नया इतिहास रचा.

फाइनल में झारखंड की स्टार फॉरवर्ड स्वीटी डुंगडुंग ने 10वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलायी. टूर्नामेंट में यह उनका पांचवां गोल था, जिससे वह सबसे ज्यादा गोल करनेवाली खिलाड़ी बनीं. दो मिनट बाद शांति कुमारी ने दूसरा गोल दागा, जिससे स्कोर 2-0 हो गया. 52वें मिनट में हरियाणा की कीर्ति ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोल कर वापसी की कोशिश की, लेकिन झारखंड की डिफेंस ने मजबूती से बढ़त बनाये रखी. खिताब जीतने पर हॉकी झारखंड और खेल विभाग ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए इसे राज्य के खेल इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola