Sports : रामगढ़ ने खूंटी को 145 रनों से पराजित किया

Updated at : 10 Apr 2025 12:22 AM (IST)
विज्ञापन
Sports : रामगढ़ ने खूंटी को 145 रनों से पराजित किया

जेएससीए अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन

लोहरदगा. जेएससीए अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप बी के मैच में बुधवार को रामगढ़ ने खूंटी को 145 रन से हराया. स्थानीय बलदेव साहू महाविद्यालय क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए रामगढ़ ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 389 रन बनाये. टीम के लिए शुभम ने 107 रन की नाबाद पारी खेली. शशांक ने 88, अंतरिक्ष ने 59 और सचिन ने 54 रन बनाये. खूंटी की ओर से सूर्यास्त तथा अभिषेक ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में खूंटी ने 43 ओवर में 8 विकेट पर 137 रन बनाये थे, तभी बारिश शुरू हो गयी. इसके बाद जेएससीए के नियमानुसार रामगढ़ को विजेता घोषित किया गया. खूंटी की ओर से मनीष ने 38, प्यारे ने 29, अनिमेष ने 17 नाबाद तथा आदित्य ने 17 रनों का योगदान किया. रामगढ़ की ओर से आलोक ने दो विकेट लिये. प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार रामगढ़ के शुभम प्रियदर्शी को दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola