ePaper

JPSC Exam: 11वीं, 12वीं तथा 13वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा 17 को, 834 केंद्रों पर साढ़े तीन लाख अभ्यर्थी लिखेंगे एग्जाम

Updated at : 18 Mar 2024 4:39 PM (IST)
विज्ञापन
jpsc exam

3.5 लाख अभ्यर्थी दे रहे हैं जेपीएससी पीटी की परीक्षा.

JPSC Exam: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा 11वीं, 12वीं व 13वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) 17 मार्च 2024 को राज्य के 24 जिला में बनाये गये 834 परीक्षा केंद्रों में होगी.

विज्ञापन

JPSC Exam: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा 11वीं, 12वीं व 13वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) 17 मार्च 2024 को राज्य के 24 जिला में बनाये गये 834 परीक्षा केंद्रों में होगी. इस परीक्षा में साढ़े तीन लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. रांची में 63491 परीक्षार्थियों के लिए 137 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा में कदाचार रोकने के लिए आवश्यक प्रबंध किये गये हैं.

दो पाली में होगी JPSC की परीक्षा

पीटी दो पालियों में होगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दिन के 12 बजे तक होगी. इसमें सामान्य अध्ययन पेपर वन की परीक्षा होगी. जबकि द्वितीय पाली दोपहर दो बजे से अपराह्न चार बजे तक होगी. इसमें सामान्य अध्ययन पेपर टू की परीक्षा होगी. जेपीएससी की परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले पहुंचने का निर्देश दिया गया है. आवश्यक सुरक्षा जांच के बाद ही अभ्यर्थी को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने दिया जायेगा.

  • रांची में 63491 अभ्यर्थियों के लिए 137 केंद्र बनाये गये
  • पहली पाली 10-12 बजे तथा द्वितीय पाली दोपहर 2-4 बजे तक
  • परीक्षार्थियों को एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचने का निर्देश

परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर क्या साथ लायें

आयोग द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर अपने साथ एडमिट कार्ड व अटेंडेंट शीट लेकर आ सकते हैं. इसके अलावा दोनों पाली के लिए अपना दो रंगीन अद्यतन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के अलावा दो अतिरिक्त अद्यतन फोटोग्राफ साथ लेकर आना है. ओएमआर शीट पर बबल भरने के लिए नीला/काला बॉल प्वाइंट पेन का प्रयोग करना होगा. अभ्यर्थी को अपने साथ एक फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड/ पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/पासपोर्ट/वोटर आइ कार्ड आदि लाना होगा.

Also Read : जेपीएससी के तत्कालीन सदस्य और को-ऑर्डिनेटर प्रोफेसर के कहने पर बढ़ाये गये थे 12 लोगों के नंबर

अभ्यर्थी को क्या साथ नहीं लाना है

परीक्षा में शामिल होनेवाले अभ्यर्थी को अपने साथ कॉपी, किताब या नोट्स, मोबाइल फोन, ब्लू टूथ डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, कैलकुलेटर, पेजर, चिप या कंप्यूटर को प्रभावित करनेवाला कोई उपकरण लाना वर्जित है. अोएमआर अंासर शीट के निर्धारित जगह से बाहर किसी भी प्रकार की लिखावट/चिह्न करना वर्जित है. नीला/काला बॉल प्वाइंट पेन के अलावा अन्य रंग के पेन/पेंसिल का प्रयोग करना वर्जित है. बैग, खाना, वाटर बॉटल साथ लाना वर्जित है.

Also Read : JPSC 2024 के लिए बड़ी अपडेट, जानें किस शहर में होगी आपकी परीक्षा

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola