नहाय-खाय से जिउतिया शुरू, उपवास आज
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
Birsa Munda
अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि बुधवार को जिउतिया व्रत है.
विज्ञापन
खलारी. अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि बुधवार को जिउतिया व्रत है. नहाय-खाय के साथ जिउतिया पर्व मंगलवार से शुरू हो गया. पर्व को लेकर खलारी-कोयलांचल के बाजारों में काफी चहल-पहल रही. बाजारों में अन्य दिनों की अपेक्षा खरीदारों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गयी. खीरा, पत्ता, डाला समेत पूजा की सामग्री के साथ-साथ महिलाएं साड़ी, कपड़ा समेत कई अन्य चीजों की भी खरीदारी कीं. जबकि जिउतिया को लेकर सब्जी की कीमत आसमान पर रही. साप्ताहिक हाट में सब्जियों के भाव काफी ऊंचे रहे. 30 से 40 रुपए किलो बिकने वाला सतपुतिया झिंगी, 50 रुपये पाव बिकी. पोय साग 40 रुपये किलो, नोनी साग 10 रुपये 100 ग्राम, कोहड़ा 50 रुपये किलो, ओल 60 रुपये किलो, बोदी 60 रुपये किलो, कंदा 80 रुपये किलो, पेकची 60 रुपये किलो, खीरा 40 रुपये किलो, टमाटर 60 रुपये किलो, मडुआ आटा 80 रुपये प्रति किलो बिका. पूजा को देखते हुए अन्य सब्ज़ियां भी महंगी बिकी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










