CM News : झारखंड का विकास सबके प्रयास से ही संभव: हेमंत सोरेन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Mar 2025 6:03 PM
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य का सर्वांगीण विकास एक अकेला व्यक्ति से नहीं होता बल्कि, इसमें बहुत सारे लोगों का सहयोग होता है. इसमें शिक्षक, मजदूर से लेकर आइएएस-आइपीएस जैसे कई लोगों की भागीदारी होती है.
रांची (विशेष संवाददाता). मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य का सर्वांगीण विकास एक अकेला व्यक्ति से नहीं होता बल्कि, इसमें बहुत सारे लोगों का सहयोग होता है. इसमें शिक्षक, मजदूर से लेकर आइएएस-आइपीएस जैसे कई लोगों की भागीदारी होती है. एक कमरा भी बनाते हैं तो, इसमें मजदूर, पलंबर, इलेक्ट्रिशियन से लेकर राजमिस्त्री सबकी जरूरत होती है. श्री सोरेन बुधवार को प्रोजेक्ट भवन में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग विभाग की ओर से आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे. मौके पर प्रशिक्षण पदाधिकारियों के रूप में चयनित 49 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया.
सीएम ने आइटीआइ के लिए नव चयनित प्रशिक्षण पदाधिकारियों से कहा कि वे अपनी जिम्मेवारी अच्छे से निभायें और युवाओं को अच्छी ट्रेनिंग दें. उन्हें तराशें ताकि, रोजगार उनके पीछे हो. मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति होनी है. इसके लिए विभागों की ओर से तैयारी चल रही है. हमारा प्रयास है कि आनेवाले दिनों में ज्यादा से ज्यादा नियुक्तियां की जायें और ज्यादा युवाओं को नौकरी मिल सके.प्रशिक्षण में एआइ हो शामिल
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मजदूर की जगह मशीन ले रहा है. ऐसे में हमें तकनीकी रूप से आगे आना होगा. आर्टिफिशियल इंजीनियरिंग को आइटीआइ के ट्रेनिंग में शामिल करना होगा. युवा अपने आप को ऐसा विकसित करें कि सब काम कर सकें. हुनरमंद कभी भूखा नहीं मरेगा. जहां भी जायेंगे, रोजगार आपको ढूंढेगा.गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जायेगा : मंत्री
श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि आइटीआइ के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जायेगा. सरकार ने जो लक्ष्य हासिल किया है, उसे पूरा किया जायेगा. संस्थानों में सारी सुविधाएं दी जायेंगी. आइटीआइ को और सशक्त बनाने का प्रयास हो रहा है. यह प्रयास है कि ट्रेनिंग के बाद एक भी नौजवान नौकरी के लिए बाहर नहीं जाये बल्कि, उन्हें यहां नौकरी मिले.बाहर जाना न पड़े, यहीं मिले नौकरी : अलका
मुख्य सचिव अलका तिवारी ने कहा कि युवाओं को जहां स्किल्ड किया जा रहा है, उन्हें वहीं नौकरी दिलायी जाये. उन्हें बाहर जाना न पड़े. ट्रेनिंग का फोकस ऐसा हो कि युवा दक्ष होकर स्टार्ट अप भी कर सकें. उन्होंने कहा कि राज्य में रोजगार लगातार बढ़ रहे हैं. रोजगार बढ़ाने के लिए आर्थिक विकास जरूरी है. इसके लिए सरकार कई पहल कर रही है. मौके पर श्रम, नियोजन विभाग के सचिव जितेंद्र सिंह ने राज्य में चल रहे आइटीआइ की स्थिति पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार सहित विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










