झारखंड के तीन हजार से अधिक श्रामिकों की नौकरी खतरे में, जानिए क्या है वजह

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

महाराष्ट्र के नागपुर में काम कर रहे तीन हजार से अधिक झारखंडी श्रमिकों की नौकरी पर आफत आ गयी है़ उक्त श्रमिक नागपुर में टॉपवर्थ ऊर्जा व मेटल्स लिमिटेड में कार्यरत थे.

विज्ञापन

रांची: महाराष्ट्र के नागपुर में कार्यरत राज्य के तीन हजार से अघिक श्रमिकों की नौकरी खतरे में है. सभी मजदूर नागपुर के टॉपवर्थ ऊर्जा व मेटल्स लिमिटेड में कार्यरत थे. जानकारी के मुताबिक बैंक लोन डिफॉल्ट केस में कंपनी का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है. कंपनी ने अभी तक लोन नहीं चुकाया है.

बढ़ता एनपीए की वजह से यह केस अब एनटीएसएल में ट्रांसफर कर दिया गया है. कंपनी में करीब पांच हजार श्रमिक कार्यरत हैं. इनमें अधिकांश श्रमिक झारखंड व छत्तीसगढ़ के हैं. हालांकि कर्मचारियों के एक समूह आदिवासी मजदूर संघ ने इस मामले में भाजपा आदिवासी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद समीर उरांव को त्राहिमाम संदेश भेजा है.

पत्र की प्रतिलिपि एसबीआइ, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक, कंपनी के एमडी अभय लोढ़ा समेत कई सांसदों को भेजी गयी है़ साथ ही मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की गयी है, ताकि कर्मचारियों की नौकरी बरकरार रहे़ आदिवासी संघ के अध्यक्ष टायडोला शुब्बू ने कहा कि अफसरों की लालफीताशाही की वजह से पांच हजार से ज्यादा आदिवासी श्रमिक बेरोजगार हो गये हैं. उन्होंने कहा कि किसी भी कंपनी को बंद करके इतनी बड़ी आबादी को बेरोजगार कर देना विकल्प नहीं है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola