Cash award: झारखंड के 539 खिलाड़ियों को चार अक्तूबर को मिलेगा कैश अवार्ड
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda
झारखंड सरकार के खेल निदेशालय की ओर से राज्य के खिलाड़ियों को चार अक्तूबर को कैश अवार्ड प्रदान किया जायेगा.
विज्ञापन
रांची. झारखंड सरकार के खेल निदेशालय की ओर से राज्य के खिलाड़ियों को चार अक्तूबर को कैश अवार्ड प्रदान किया जायेगा. इस नगद पुरस्कार राशि वितरण समारोह का आयोजन जैप वन रांची में 12 बजे किया जायेगा. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व खेल मंत्री मिथिलेश ठाकुर शामिल होंगे. इस समारोह में कुल 21 खेलों के 539 खिलाड़ियों को कैश अवार्ड प्रदान किया जायेगा.
इस खेल से इतने खिलाड़ियों को मिलेगा कैश अवार्ड
कैश अवार्ड लेने वालों में आर्चरी के 58, एथलेटिक्स के 40, फुटबॉल के 105, ताइक्वांडो के 12, हॉकी के 103, कुश्ती के 12, स्विमिंग के एक, वुशु के 50, योगासन के 6, बॉक्सिंग के 4, लॉन बॉल के 15, साइकिलिंग के 9, गटका के 13, हैंडबॉल के 12, मॉडर्न पेंटाथलॉन के 10, नेटबॉल के 43, रग्बी के एक, जिमनास्टिक के 12, शूटिंग के तीन, वेटलिफ्टिंग के पांच व कबड्डी का एक खिलाड़ी शामिल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










