ePaper

Jharkhand Weather: रांची में सुबह 10 बजे छा गया अंधेरा फिर हुई झमाझम बारिश, इन इलाकों में भी वर्षा की संभावना

Updated at : 21 Mar 2025 10:30 AM (IST)
विज्ञापन
सुबह 10 बजे ऐसा था राजधानी का मौसम

सुबह 10 बजे ऐसा था राजधानी का मौसम

Jharkhand Weather Update: रांची की बैमौसम बारिश में लोगों को घर में ही दुबकने को मजबूर कर दिया है. सुबह 10 बजे के बाद झमाझम बारिश हुई. राजधानी के अलावा किन किन इलाकों में बारिश की संभावना है, इसके लिए पढ़ें पूरी खबर.

विज्ञापन

रांची : रांची में बेमौसम हो रही बरसात ने लोगों को घर में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया है. शुक्रवार सुबह से राजधानी में बादल छाये हुए थे. सुबह 10 बजे के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गयी. इससे दिन में ही अंधेरा छा गया. हालांकि इसे लेकर पहले ही चेतावनी जारी कर दी गयी. मौसम विभाग की मानें तो गुमला और सिमडेगा के भी कुल इलाकों में आज बारिश की संभावना है.

लोहरदगा और बेड़ो में तेज हवा के साथ ओलावृष्टि

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि अगले कुछ घंटे में गुमला, सिमडेगा के भी कई इलाकों में बारिश की संभावना है. लोहरदगा और बेड़ो में तो तेज हवा के साथ ओलावृष्टि भी हुई है. इसके अलावा लातेहार, पलामू और गढ़वा में भी वज्रपात की संभावना है. मौसम में अचानक बदलाव बंगाल की खाड़ी की नम हवा के साथ उत्तर भारत से आ रही हवा के कारण हुआ है. यह न तो साइक्लोनिक है और न ही प्री नसून है. ऐसी में जब- जब जहां बादल का निर्माण होगा, बारिश होगी.

Also Read: CNT-SPT ACT वाली जमीन पर अब लोन लेने में होगी आसानी, हेमंत सोरेन सरकार का बड़ा तोहफा

22 और 23 मार्च को भी कई जिलों में बारिश की संभावना

22 और 23 मार्च को भी लोहरदगा, गुमला और कोल्हान समेत कई इलाकों में जोरदार बारिश की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. इससे पहले गुरुवार को भी राजधानी रांची के अलावा धनबाद, जमशेदपुर और हजारीबाग समेत कई जिलों में बारिश हुई थी. अचानक मौसम में हुए परिवर्तन को देखते हुए पूरे राज्य में ऑरेंज अलर्ट के साथ एडवाइजरी जारी किया गया है. मौसम विभाग ने किसी को भी बेवजह घर से बाहर निकलने के साथ साथ खेतों और जर्जर मकान के नीचे न रहने की सलाह दी है. साथ ही बिजली के उपकरणों को भी अनप्लग करने को कहा गया है.

झारखंड के मौसम से संबंधित खबरें यहां पढ़ें

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola