झारखंड की गर्मी ने लोगों का हाल किया बेहाल, इन जिलों का तापमान 40 के पार

Jharkhand Weather
झारखंड में गर्मी के अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कई जिलों में तापमान 40 के पार चला गया है. सबसे अधिक तापमान गोड्डा का (42.9) डिग्री है.
रांची : झारखंड में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. स्थिति ये है कि मई और जून की गर्मी का एहसास लोगों को अप्रैल में ही होने लगा है. मौसम विभाग की रिपोर्ट को मानें तो राजधानी रांची में शुक्रवार को दिन का पारा 38 डिग्री हो गया. जबकि, कल से हीट वेव चलने के आसार जताये जा रहे हैं. इसे लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है.
इन जिलों में तापमान 40 के पार
झारखंड में गर्मी के अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कई जिलों में तापमान 40 के पार चला गया है. सबसे अधिक तापमान गोड्डा का (42.9) डिग्री है. वहीं, जमशेदपुर का 42 डिग्री, देवघर का 41.3, गढ़वा का 40.7 और जामताड़ा का 40.4 डिग्री है. जबकि डालटेनगंज और चाईबासा का तापमान 41 डिग्री है. उसी तरह पाकुड़ में तापमान 42 डिग्री के पार चला गया है.
सरकारी स्कूलों में एक अप्रैल से बदलना था समय
झारखंड के सरकारी स्कूलों में एक अप्रैल से समय बदलकर मॉर्निंग होना था. लेकिन कक्षा एक से सातवीं तक की चल रहे वार्षिक परीक्षा के कारण समय में बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि ताजा जानकारी के अनुसार सरकार स्कूलों का संचालन सुबह सात से अपराह्न एक बजे तक कर दिया गया है.
Also Read: झारखंड: भगता पर्व की तैयारी शुरू, आज शाम पूजा की हो जाएगी शुरुआत, जानें कैसे मनाया जाता है यह
बढ़ी देसी फ्रिज की डिमांड
गर्मी शुरू होते ही देसी फ्रिज यानी मिट्टी के मटकों की भी मांग बढ़ गयी है. हालांकि, लोग मटके लेना पसंद कर रहे हैं. कीमत की बात करें तो 20 लीटर की क्षमता वाले मटके की कीमत 180 रुपये है. इसी प्रकार 15 लीटर के मटके की कीमत 150 रुपये, 5 लीटर क्षमता वाले मटके की कीमत 80 रुपये, 10 लीटर क्षमता वाला मटका 120 रुपये में बेचा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




