Table of Contents
Jharkhand Weather Today: झारखंड में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों बढ़ने लगा है. राजधानी रांची, जमशेदपुर, डालटेनगंज, बोकारो और चाईबासा में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान पिछले 24 घंटे के दौरान बढ़ गया है. अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है. अगले 3 दिन में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4 से 5 डिग्री की वृद्धि हो सकती है. इसके बाद अगले 2 दिन तक इसमें कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है.
चक्रवात से गुजर रहा है ईस्ट-वेस्ट ट्रफ
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया है कि मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पश्चिमोत्तर राजस्थान से लेकर बांग्लादेश, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, झारखंड और गांगेय पश्चिम बंगाल में चक्रवात से ईस्ट-वेस्ट ट्रफ गुजर रहा है. इसका असर झारखंड के मौसम पर भी दिख रहा है.
रांची का उच्चतम तापमान 3.1 डिग्री सेंटीग्रेड चढ़ा
उन्होंने बताया कि 24 घंटे के दौरान रांची का उच्चतम तापमान 3.1 डिग्री सेंटीग्रेड चढ़कर 36.8 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है. न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 22.4 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जमशेदपुर के तापमान में 4 डिग्री की हुई वृद्धि
पूर्वी सिंहभूम और जमशेदपुर के मौसम की बात करें, तो यहां के उच्चतम तापमान में 4 डिग्री की वृद्धि हुई है. यहां आज अधिकतम पारा 39.8 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 0.2 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेंटीग्रेड ढ़कर 24.8 डिग्री हो गया है. यह सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है.
डालटेनगंज, बोकारो और चाईबासा का भी पारा चढ़ा
डालटेनगंज, बोकारो और चाईबासा का उच्चतम पारा क्रमश: 3.4 डिग्री, 4 डिग्री और 3.1 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ कर क्रमश: 41.8 डिग्री, 39.1 डिग्री और 39.9 डिग्री हो गया है. इन तीनों जिलों के न्यूनतम तापमान में क्रमश 0.9 डिग्री, 3.1 डिग्री और 3.8 डिग्री की वृद्धि हुई है. अब इन जिलों का न्यूनतम पारा क्रमश 25 डिग्री, 25.2 डिग्री और 26.4 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है.
इसे भी पढ़ें : Indian Railways News: ओडिशा, छत्तीसगढ़ जाने वाली 9 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों के समय बदले
डालटेनगंज का उच्चतम तापमान सबसे अधिक 41.8 डिग्री
मौसम विभाग ने बताया है कि झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान डाल्टेनगंज में 41.8 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि सोमवार 21 अप्रैल को जमशेदपुर में आंशिक बादल छाये रहेंगे. गरज के साथ बारिश होने का भी अनुमान है. जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 41 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस हो जाने का अनुमान है.
रांची में आज साफ रहेगा आसमान
रांची में 21 अप्रैल को रांची का मौसम साफ रहेगा. यहां का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. डालटेनगंज का अधिकतम पारा 42 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम पारा 23 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच जाने का अनुमान है. यानी यहां के न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है.
इसे भी पढ़ें
झामुमो ने की निशिकांत दुबे को बर्खास्त करने की मांग, कहा- देश बांटने की रच रहे साजिश
चाकुलिया में गरजे चंपाई सोरेन, धर्मांतरण और आदिवासियों के अस्तित्व पर कह दी ये बड़ी बात
सावधान! पूर्वी सिंहभूम में 3 घंटे में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी
संविधान बचाओ अभियान के बहाने कांग्रेस ने निशिकांत दुबे पर साधा निशाना, जमकर बरसे प्रदीप