झामुमो ने की निशिकांत दुबे को बर्खास्त करने की मांग, कहा- देश बांटने की रच रहे साजिश

झामुमो नेता विनोद कुमार पांडेय.
JMM Attacks Nishikant Dubey: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा के वरिष्ठ सांसद डॉ निशिकांत दुबे पर बड़ा हमला बोला है. झामुमो के वरिष्ठ नेता विनोद पांडेय ने कहा है कि बात-बात पर बयान जारी करने वाले बाबूलाल मरांडी अभी चुप क्यों हैं. विनोद पांडेय ने भाजपा से मांग की है कि न्यायपालिका के खिलाफ टिप्पणी करने वाले निशिकांत दुबे को अविलंब पार्टी से बर्खास्त कर देना चाहिए. विनोद पांडेय ने आरोप लगाया है कि भाजपा देश बांटने की साजिश रच रही है.
JMM Attacks Nishikant Dubey| कांग्रेस के बाद अब झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद डॉ निशिकांत दुबे पर हमला बोाल है. झामुमो ने गोड्डा के सांसद को बर्खास्त करने की मां भाजपा से कर दी है. न्यायपालिका पर दिये गये भाजपा सांसद के बयान को झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी झामुमो ने लोकतंत्र विरोधी करार दिया है. झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य और वरिष्ठ नेता विनोद कुमार पांडेय ने कहा है कि भाजपा देश में मनुस्मृति लागू करना चाहती है. उन्होंने कहा कि भाजपा को देश के संवैधानिक ढांचे पर विश्वास ही नहीं है.
‘निशिकांत दुबे के बयान पर भाजपा नेताओं ने क्यों साध रखी है चुप्पी’
झामुमो के वरिष्ठ नेता विनोद पांडेय ने कहा है कि चुनाव आयोग, प्रवर्तन निदेशालय, केंद्रीय जांच ब्यूरो सहित अन्य संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर कब्जा किया जा चुका है. अब सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों पर भी इन्हें आपत्ति है. आखिर भाजपा इस देश को कहां ले जाना चाहती है? भाजपा के नेताओं ने निशिकांत दुबे के बयान पर चुप्पी क्यों साध रखी है? बात-बात पर बयान जारी करने वाले बाबूलाल मरांडी इस पर स्थिति क्यों स्पष्ट नहीं करते?
न्यायपालिका पर है देश के लोगों का अटूट भरोसा – विनोद पांडेय
विनोद पांडेय ने कहा कि न्यायपालिका पर देश के गरीबों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और आर्थिक तौर पर पिछड़े लोगों का अटूट भरोसा है. भाजपा अब अपने नेताओं के जरिये न्यायपालिका पर हमले करा रही है. अब ये लोग न्यायपालिका पर दबाव बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद पहले भी संताल परगना को झारखंड से अलग करने की बातें कई बार कर चुके हैं. इनकी सोच विभाजनकारी है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
‘भाजपा को न्यायपालिका पर विश्वास है, तो निशिकांत को बर्खास्त करे’
झामुमो नेता ने कहा कि भाजपा नेताओं को अगर न्यायपालिका पर विश्वास है, तो निशिकांत दुबे को अबिलंव बर्खास्त कर देना चाहिए. ऐसे नेताओं की सोच देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा है. झामुमो ने भाजपा सांसद के बयान की घोर निंदा करते हुए कहा कि न्यायपालिका समेत अन्य संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जे की भाजपाई मनोवृत्ति को पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी.
सुप्रीम कोर्ट को सांसद के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए – झामुमो
विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा देश में हिंदू-मुस्लिम का आरोप लगाकर नफरत पैदा करने के प्रयास में है. ये देश के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को समाप्त करना चाहते हैं. इनकी मंशा कभी सफल नहीं होगी. उन्होंने कहा कि निशिकांत दुबे अपने मन से ऐसा नहीं बोल रहे हैं. इसके पीछे भाजपा और आरएसएस की विभाजनकारी सोच है. इनका स्वतंत्रता संग्राम से कोई लेना-देना नहीं था. ये राष्ट्रीय ध्वज को भी अंगीकार नहीं करते. सुप्रीम कोर्ट को भी सांसद के बयान पर संज्ञान लेकर इनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करना चाहिए.
इसे भी पढ़ें
20 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें
चाकुलिया में गरजे चंपाई सोरेन, धर्मांतरण और आदिवासियों के अस्तित्व पर कह दी ये बड़ी बात
सावधान! पूर्वी सिंहभूम में 3 घंटे में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी
संविधान बचाओ अभियान के बहाने कांग्रेस ने निशिकांत दुबे पर साधा निशाना, जमकर बरसे प्रदीप यादव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




