Jharkhand Weather: झारखंड में दोपहर बाद बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी, स्वतंत्रता दिवस पर कैसा रहेगा मौसम?

Jharkhand Weather Alert
Jharkhand Weather: झारखंड में अगले कुछ दिनों तक दोपहर बाद वज्रपात के साथ बारिश का अनुमान है. बंगाल की खाड़ी में 13 अगस्त को निम्न दबाव वाला क्षेत्र सक्रिय होगा. इससे पूरे राज्य में 13 अगस्त से बारिश और वज्रपात का अनुमान है. 15 अगस्त को दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.
Jharkhand Weather: रांची-अगले कुछ दिनों तक रोजाना झारखं��� के अलग-अलग हिस्सों में दोपहर बाद वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है. 13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र काफी सक्रिय होने की संभावना है. इससे 13 अगस्त से पूरे राज्य में वज्रपात के साथ बारिश होने का अनुमान है. एक जून 2025 से अब तक झारखंड में 863 मिमी बारिश हो गयी है. अब तक 40 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है.
वज्रपात वाले बादल के कारण हो रही बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि अभी राज्य में जहां-जहां भी थोड़ी देर के लिए बारिश हो रही है, वह वज्रपात वाले बादल के कारण हो रही है. 13 अगस्त से बादलों के नीचे आने की संभावना है. इससे तेज हवा के झोंके और वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है. 13 अगस्त के बाद अधिकतम तापमान में भी दो-तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है.
15 अगस्त को भी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) को भी दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. रांची में प्रतिदिन बादल छाये रहेंगे और दोपहर बाद किसी-किसी इलाके में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.
रांची में हुई 44 मिमी बारिश
सोमवार को रांची के विभिन्न इलाकों में 44 मिमी बारिश हुई है. इससे कई जगहों पर जलजमाव हो गया, जबकि बोकारो में चार मिमी, जमशेदपुर में एक मिमी बारिश हुई. पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश महेशपुर (पाकुड़) में 145.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड किया गया.
झारखंड में 40 फीसदी अधिक बारिश
एक जून 2025 से अब तक झारखंड में 863 मिमी बारिश हो गयी है, जबकि इस अवधि में झारखंड का वर्षापात 616.9 मिमी है यानी झारखंड में 40 प्रतिशत अधिक बारिश हो गयी है. वहीं, रांची में अब तक 1057.2 मिमी बारिश हो गयी है, जबकि इस अवधि में वर्षापात 636.9 मिमी बारिश हुई है. यानि रांची में अब तक 66 प्रतिशत अधिक बारिश हो गयी है. जबकि पूर्वी सिंहभूम में अब तक 1275.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि इस अवधि में वर्षापात 667.9 मिमी है यानी इस जिले में अब तक 91 प्रतिशत अधिक बारिश हो गयी है.
ये भी पढे़ं: स्वतंत्रता दिवस पर मोरहाबादी में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार करेंगे ध्वजारोहण, राजभवन में नहीं होगा एट होम कार्यक्रम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










