Jharkhand Weather: मॉनसून हुआ कमजोर, अब बढ़ सकती है गर्मी

Updated:
विज्ञापन

झारखंड का मौसम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jharkhand Weather: राज्य में बीते दिनों हुई झमाझम बारिश के बाद अब लोगों को भयंकर गर्मी सताने वाली है. राज्य में फिलहाल मॉनसून थोड़ा कमजोर पड़ा है. इससे अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि इस दौरान कहीं-कहीं बादल भी छाये रहेंगे. साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है. झमाझम बारिश के बाद अब लोगों को चिलचिलाती धूप और गर्मी की मार झेलनी होगी. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में फिलहाल मॉनसून (Monsoon) थोड़ा कमजोर पड़ा है. इससे अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है.

विज्ञापन

आज और कल रांची में छाये रहेंगे बादल

आज 31 अगस्त और कल 1 सितंबर को राज्य के कई इलाकों में वज्रपात व तेज हवा चलने की हल्की संभावना है. राजधानी रांची (Ranchi) में बादल छाये रहेंगे. हालांकि, तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है. दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. वहीं मौसम विभाग के अनुसार 2 सितंबर को गिरिडीह, देवघर, धनबाद, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में वज्रपात के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

रांची का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस

बीते 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सरायकेला में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 35.9 डिग्री सेल्सियस रहा. आज से अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है.

इसे भी पढ़ें

झारखंड की बेटियां बनी चैंपियन, सबजूनियर राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में मणिपुर को चटाया धूल

2 सितंबर को सम्मान समारोह: सीएम हेमंत सोरेन शिक्षकों को देंगे नियुक्ति पत्र, 10वीं-12वीं के टॉपर्स होंगे पुरस्कृत

Festival Special Train: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ में चलेगी 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, यहां देखिए पूरा शेड्यूल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola