झारखंड में फिर हुआ मौसम सुहाना, 1 मार्च से अब तक सबसे अधिक बारिश जमशेदपुर में, जानें अगले 7 दिनों तक के मौसम का हाल

Updated at : 05 May 2021 10:55 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में फिर हुआ मौसम सुहाना, 1 मार्च से अब तक सबसे अधिक बारिश जमशेदपुर में, जानें अगले 7 दिनों तक के मौसम का हाल

मौसम केंद्र के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार अगले पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. सात मई तक कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. ऐसा दो कारणों से हो रहा है.

विज्ञापन

Weather Update In Jharkhand रांची : झारखंड के कई इलाकों में मंगलवार को भी बारिश हुई. गर्जन के साथ तेज हवा भी चली. इससे मौसम सुहाना रहा. अगले सात दिनों तक मौसम कुछ इसी तरह रहने का अनुमान है. एक मार्च से लेकर अब तक सबसे अधिक बारिश जमशेदपुर में हुई है.

पश्चिमी विक्षोभ का असर :

मौसम केंद्र के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार अगले पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. सात मई तक कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. ऐसा दो कारणों से हो रहा है.

एक पश्चिमी विक्षोभ का असर दक्षिणी और मध्य झारखंड में दिख रहा है. दूसरा पश्चिमी यूपी में एक सरकुलेशन बना हुआ है. इसका असर झारखंड के मैदानी इलाकों में दिख रहा है. अगले एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है.

मौसम विभाग के अनुसार, रांची में मंगलवार की रात आठ बजे तक करीब तीन मिमी के आसपास बारिश हुई. बारिश के कारण राजधानी का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेसि से नीचे चला गया था.

इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए हवा की गति को लेकर अलर्ट जारी किया है. अगले तीन दिनों तक हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. 10 मई के बाद ही राजधानी का मौसम शुष्क हो सकता है. इसके बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी बढ़ सकता है.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola