ePaper

Jharkhand weather forecast : अगले पांच दिनों राज्य के इन इलाकों में होगी बारिश, कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दी अहम सलाह

Updated at : 26 Jun 2021 12:19 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand weather forecast : अगले पांच दिनों राज्य के इन इलाकों में होगी बारिश, कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दी अहम सलाह

27 को पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. झारखंड में साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है. इसका असर दिख रहा है. इसका आनेवाले दिनों में भी असर दिखेगा. झारखंड में दिन धूप खिल रही है. दोपहर के बाद बारिश हो रहा है. इससे वज्रपात की संभावना रहती है. इससे बचने की सलाह मौसम विभाग देता है.

विज्ञापन

jharkhand weather news today रांची : झारखंड में अगले पांचों दिनों तक हल्के से मध्यम दर्जे की हो सकती है. मौसम विभाग के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले पांचों दिनों तक झारखंड में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 25 और 26 जून को उत्तरी व पश्चिमी भागों में हिस्सा भारी बारिश हो सकती है.

27 को पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. झारखंड में साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है. इसका असर दिख रहा है. इसका आनेवाले दिनों में भी असर दिखेगा. झारखंड में दिन धूप खिल रही है. दोपहर के बाद बारिश हो रहा है. इससे वज्रपात की संभावना रहती है. इससे बचने की सलाह मौसम विभाग देता है.

बारिश को देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों कुछ सलाह दी है, ताकि वो खेती अच्छी तरह से कर सकें. आइये जानते हैं वो कौन से सलाह हैं जो एक्सपर्ट ने किसानों को दिये हैं

बिचड़ा तैयार कर लें किसान :

किसानों को सलाह दी गयी है कि धान की खेती के लिए बिचड़ा तैयार कर लें. बीज स्थली में पर्याप्त नमी बनाये रखें. जिन किसानों का धान का बिचड़ा 10-15 दिनों का हो गया है, वे बीज स्थली में यूरिया का भुरकाव दो किलोग्राम प्रति वर्गमीटर के हिसाब से करें.

भुरकाव से पहले मिट्टी में नमी का ध्यान रखें. जो किसान बिचड़ा नही डाल पाये हैं, वे तीन-चार दिनों के अंतराल में तीन-चार किस्तों में बिचड़ा तैयार करें. निचली जमीन में रोपा के लिए लंबी अवधि, मध्यम अवधि वाले बीज का उपयोग का दोन-2 में करें.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola