ePaper

झारखंड में छाये रहे बादल, बढ़ी ठंड, ये दो दिन फिर बारिश का अनुमान

Updated at : 07 Jan 2024 3:42 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में छाये रहे बादल, बढ़ी ठंड, ये दो दिन फिर बारिश का अनुमान

झारखंड मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि अगले एक सप्ताह (12 जनवरी) तक बादल छाये रहेंगे. इस दौरान धुंध भी पड़ सकती है. इससे अधिकतम तापमान थोड़ा गिर सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़ सकता है.

विज्ञापन

रांची : उत्तर भारत में फिर एक बार पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है. इसका असर 10 और 11 जनवरी को झारखंड के कई हिस्से में पड़ सकता है. इसके असर से करीब-करीब आधे झारखंड में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. मुख्य रूप से 10 जनवरी को कई हिस्सों में बारिश होगी. इधर, दो दिन पहले आये पश्चिमी विक्षोभ का असर पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में रहा. गढ़वा में 28, बरही में 13, हजारीबाग और तिलैया में करीब 12 मिमी बारिश हुई. राजधानी के नामकुम वाले इलाके में भी पिछले 24 घंटे में करीब 10 मिमी के आसपास बारिश हुई.

झारखंड मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि अगले एक सप्ताह (12 जनवरी) तक बादल छाये रहेंगे. इस दौरान धुंध भी पड़ सकती है. इससे अधिकतम तापमान थोड़ा गिर सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़ सकता है. मौसम शुष्क रहेगा. इधर, पिछले 24 घंटे में बादल और बारिश के कारण राजधानी का अधिकतम तापमान चार डिग्री सेसि गिर गया है. शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेसि से अधिक था. यह गिरकर शनिवार को 20 डिग्री सेसि गिर गया. वहीं, न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेसि की वृद्धि हुई. शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेसि था, यह बढ़ कर 13 डिग्री सेसि हो गया.

Also Read: कमजोर पड़ा पश्चिमी विक्षोभ, अब चार से बदल सकता है मौसम, जानें पूरे झारखंड में किस दिन होगी बारिश
कोहरे का असर, रांची-देवघर सहित चार फ्लाइट रद्द

राजधानी में शनिवार को घने कोहरे का असर विमानों के परिचालन पर भी पड़ा. इसके कारण यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा. चार फ्लाइट रद्द कर दी गयी, जबकि विभिन्न एयरलाइंस की फ्लाइट 30 मिनट से दो घंटे तक की देरी से रांची पहुंची. इंडिगो की रांची-देवघर, रांची-पटना व रांची-बेंगलुरु समेत एयर इंडिया की रांची-दिल्ली फ्लाइट रद्द हुई. एयरपोर्ट पर सुबह 9:30 बजे तक खराब विजिबिलिटी के कारण विमान नहीं उतरे. इंडिगो की पुणे-रांची-बेंगलुरु, कोलकाता-रांची, दिल्ली-रांची-दिल्ली और एयर एशिया की मुंबई-रांची-मुंबई फ्लाइट डेढ़ से दो घंटे विलंब से रांची पहुंची.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola