गिरिडीह, गुमला और हजारीबाग में अगले 3 घंटे में वर्षा-वज्रपात की चेतावनी, Yellow Alert जारी

झारखंड के कई जिलों में वर्षा-वज्रपात का अलर्ट.
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के हजारीबाग, गिरिडीह और गुमला जिले में अगले 3 घंटे में गरज के साथ बारिश होगी. वज्रपात होने की भी संभावना है. वर्षा और वज्रपात के दौरान तेज आंधी भी चलेगी, जिसकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करके यह चेतावनी दी है. साथ ही लोगों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी मौसम विभाग की ओर से जारी किये गये हैं.
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के कम से कम 3 जिलों में अगले 3 घंटे में वर्षा-वज्रपात होने की संभावना है. मौसम विभाग ने इसकी चेतावनी जारी कर दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पदाधिकारी ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि अगले 3 घंटे में गिरिडीह, गुमला और हजारीबाग जिले में कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की गरज के साथ वर्षा होगी. इस दौरान वज्रपात होने की भी संभावना है.
गरज के साथ वर्षा और वज्रपात के बीच चलेंगी तेज हवाएं
मौसम विभाग ने कहा है कि वर्षा-वज्रपात के दौरान कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चलेंगी. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है. इसलिए लोगों को सावधान और सतर्क रहने की सलाह मौसम विभाग ने दी है. कहा है कि लोग बिजली के खंभे और पेड़ से दूर रहें.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
किसानों से कहा- खराब मौसम में घर से बाहर न निकलें
मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि मौसम खराब हो, तो लोग अपने घरों से बाहर न निकलें. किसानों से भी कहा गया है कि वे अपने खेतों में न जायें. अगर खेत पर जाना बहुत जरूरी हो, तो मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा करें. अगर खराब मौसम में कहीं फंस गये हैं और बिजली कड़क रही है, तो किसी पक्के छत के नीचे शरण ले लें. पेड़ या बिजली के पोल के पास न जायें. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों यानी मोबाईल फोन और टीवी आदि से दूर रहें.
इसे भी पढ़ें
17 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें रेट
Video: रामगढ़ के पतरातू कोयला एंट्री गेट पर फायरिंग, रंगदारी की मांग
Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय है चक्रवात, 4 जिलों में गरज के साथ बारिश-वज्रपात का अलर्ट
ये है मिसिर बेसरा का बंकर, इसी में रहता था खूंखार नक्सली, सुरक्षा बलों ने किया ध्वस्त
Video: धनबाद में पत्रकार पर हमला, कांग्रेस के दो गुटों में मारपीट रॉड और हेलमेट से किया हमला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




