Video: धनबाद में पत्रकार पर हमला, कांग्रेस के दो गुटों में मारपीट रॉड और हेलमेट से किया हमला

Updated at : 17 Apr 2025 12:44 PM (IST)
विज्ञापन
dhanbad congress ruckus crime news
रणधीर वर्मा चौक पर ऐसा था नजारा.

Journalist Attacked in Dhanbad: धनबाद में कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यकारी अध्यक्ष रसीद रजा के पुत्र और भाई ने दूसरे गुट के कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमला बोल दिया. इस दौरान पत्रकारों पर भी रॉड से हमला किया गया. उनके कैमरे तोड़ दिये गये. एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने इसके लिए माफी मांगी है. उधर, पुलिस ने कहा है कि दोषी लोगों के खिलाफ जांच शुरू हो गयी है. सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

विज्ञापन

Journalist attacked in Dhanbad| धनबाद, प्रतीक पोपट : कांग्रेस के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई है. लोहे के रॉड और हेलमेट से दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला किया. कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों पर भी जिला के कार्यकारी अध्यक्ष के पुत्र और भाई ने रॉड से हमला कर दिया. उनके कैमरे तोड़ दिये. पत्रकार पर हमले से पत्रकार संघ आक्रोशित हो गया. इसके बाद धनबाद जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रसीद रजा और पार्टी के एक अन्य गुट के बीच जमकर मारपीट हुई. रणधीर वर्मा चौक पर कांग्रेसियों ने घंटों जामकर बवाल काटा. देखते ही देखते रणधीर वर्मा चौक रणक्षेत्र में तब्दील हो गया.

कांग्रेस नेता ने पत्रकारों पर हुए हमले के लिए माफी मांगी.

धनबाद जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के बेटे और भाई ने काटा बवाल

जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रसीद रजा के पुत्र और भाई ने दूसरे पक्ष कांग्रेस कार्यकर्ता पर लोहे के रॉड और पाइप से हमला कर दिया. कार्यकारी अध्यक्ष के बेटे और भाई से बचने के लिए दूसरे गुट के कांग्रेसी नेता गांधी सेवा सदन में घुस गये. कार्यकारी अध्यक्ष के लोग यहां भी रॉड लेकर आ गये. अंदर में उन पर हमला करने लगे.

प्रत्यक्षदर्शी.

पत्रकार पर लोहे के रॉड से हुआ हमला, कैमरा तोड़ा गया

कवरेज करने के दौरान पत्रकार पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया. कैमरा को तोड़ दिये गये. इसमें एक मीडियाकर्मी घायल हो गया. कार्यकारी अध्यक्ष के गुर्गे यहीं नहीं रुके. फिर से रणधीर वर्मा चौक पर दूसरे गुट से मारपीट करने लगे. लगातार हमला करते रहे. हेलमेट से भी एक-दूसरे पर हमला बोला.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस नेताओं की मारपीट से आम लोग भयभीत

कांग्रेस नेताओं की मारपीट से आम लोदग भयभीत हो गये. कांग्रेस नेताओं की आपस में मारपीट और पत्रकारों पर हमला होता देख रणधीर वर्मा चौक पर तैनात दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी मामले को शांत पहुंचे, लेकिन रॉड लेकर कार्यकारी अध्यक्ष के लोग उपद्रव मचाते रहे.

विवाद शांत कराने में जुटे लोग.

पत्रकार संघ में है भारी आक्रोश

इधर, पत्रकार पर हुए हमले से पत्रकार संघ में भारी आक्रोश है. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने दोषी लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन पत्रकार संघ को दिया है.

पुलिस ने दिया दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन.

पुलिस बोली- दोषी लोगों के खिलाफ होगी कार्रवाई

कांग्रेस नेता नवनीत नीरज कुमार ने पार्टी के दो गुटों में मारपीट, हंगामा पर खेद प्रकट किया है. पत्रकार पर किये गये हमले के लिए भी उन्होंने माफी मांगी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि दो गुट रणधीर वर्मा चौक पर मारपीट कर रहे थे. समझाने का प्रयास किया गया, तो दोनों गुट और उग्र हो गये. पुलिस ने कहा है मामले में तत्काल कार्रवाई होगी. जो लोग भी हंगामा, मारपीट करने में शामिल थे, उन सभी को खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें

17 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें रेट

Video: रामगढ़ के पतरातू कोयला एंट्री गेट पर फायरिंग, रंगदारी की मांग

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय है चक्रवात, 4 जिलों में गरज के साथ बारिश-वज्रपात का अलर्ट

ये है मिसिर बेसरा का बंकर, इसी में रहता था खूंखार नक्सली, सुरक्षा बलों ने किया ध्वस्त

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola