झारखंड में आज से फिर बदलेगा मौसम, 25 अक्टूबर से इन जिलों में बारिश के आसार, अलर्ट जारी
Published by : Sameer Oraon Updated At : 24 Oct 2025 6:40 AM
आसमान में छाये काले बादल, Pic Credit- Chatgpt
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में छठ से पहले एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. 25 अक्टूबर से कई जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है. आईएमडी ने अलर्ट जारी करते हुए अगले कुछ दिनों में तापमान गिरने की चेतावनी दी है.
Jharkhand Weather Forecast, रांची : झारखंड में इस बार बारिश ने अपना असली तेवर दिखाया है. मानसून सीजन के दौरान पूरे जिलों में जमकर बदरा बरसा है. अब अक्टूबर का अंतिम चरण चल रहा है और छठ महापर्व दरवाजे पर है. ऐसे में एक बार फिर आसमान में बादल मंडराने लगे हैं. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, राज्य में 25 अक्टूबर से मौसम का रुख एक बार फिर पलटेगा. इसका असर 24 अक्टूबर की रात से ही दिखने लगेगा.
कई जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले तीन दिनों तक राज्य का मौसम बदलता रहेगा. रांची, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, गुमला, बोकारो, सिमडेगा, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. कुछ क्षेत्रों में गर्जन और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए अलर्ट भी जारी किया गया है. विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.
Also Read: छठ पूजा पर झारखंड के 1000 साल पुराने सूर्य मंदिर में उमड़ती है भीड़, जानें इसकी खासियत
तीन से चार डिग्री तक गिरेगा तापमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की जाएगी. अगले पांच दिनों के भीतर झारखंड के अधिकतम तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी जा सकती है. फिलहाल राजधानी रांची का अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है. ठंडी हवाएं चलने से सुबह और शाम हल्का ठंड का ऐहसाल हो रहा है.
छठ पर्व पर मौसम बना रहेगा अहम फैक्टर
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 26 और 27 अक्टूबर को भी राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान हल्की बारिश होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. हालांकि, यह बारिश बहुत भारी नहीं होगी.
Also Read: 16वीं सदी में बना ये सूर्य मंदिर, जहां का तालाब आज तक नहीं सूखा! छठ में उमड़ती है लोगों की भीड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










